उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर भड़का US, कहा - खुले हैं सभी विकल्प

एकल बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण सिनपो के पास स्थित थल आधारित केंद्र से हुआ. मिसाइल के पथ पर तब तक नजर रखी गई, जब तक वह हवाई के समयानुसार सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर जापान सागर में उतर नहीं गया.

Advertisement
अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेताया अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेताया

BHASHA

  • न्यूयॉर्क,
  • 05 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

उत्तर कोरिया द्वारा जापान सागर में एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने कहा है कि वह प्यांगयांग द्वारा एक के बाद एक किए जा रहे परमाणु हथियारों के परीक्षण के खतरे से निपटने के लिए हर विकल्प पर विचार कर रहा है. मिसाइल प्रक्षेपण की पुष्टि करते हुए अमेरिकी प्रशांत कमान ने कहा कि उसके तंत्रों ने उत्तर कोरिया द्वारा चार अप्रैल को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर किए गए मिसाइल प्रक्षेपण को दर्ज किया है.

Advertisement

कमान ने एक बयान में कहा कि एकल बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण सिनपो के पास स्थित थल आधारित केंद्र से हुआ. मिसाइल के पथ पर तब तक नजर रखी गई, जब तक वह हवाई के समयानुसार सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर जापान सागर में उतर नहीं गया.

गुरुवार को होगी बैठक
बयान में कहा गया कि शुरुआती आकलन दिखाते हैं कि मिसाइल मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल केएन-15 थी. विदेश मंत्री रेक्स टिलरसर ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने कल एक और का प्रक्षेपण किया, अमेरिका उत्तर कोरिया के बारे में काफी कुछ कह चुका है. हमें और कुछ नहीं कहना है. यह मिसाइल प्रक्षेपण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच गुरुवार को फ्लोरिडा में होने जा रही बैठक से ठीक पहले किया गया है.

Advertisement

व्हाइट हाउस ने कड़ी प्रतिक्रिया
इस वार्ता में दोनों नेताओं के बीच उत्तर कोरिया की परमाणु संबंधी महत्वाकांक्षाओं समेत विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. व्हाइट हाउस ने इस प्रक्षेपण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्योंगयांग के लिए समय पूरा हो रहा है. व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब यह बेहद आपात स्थिति है क्योंकि मुझे लगता है कि समय तेजी से पूरा हो रहा है.

जापान ने भी की निंदा
इससे पहले जापान ने भी प्रक्षेपण की निंदा की और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को उल्लंघन है. मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि जापान उत्तर जा रहे भड़काऊ कदमों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार ने इसका कड़ा विरोध किया है और कड़ी निंदा की है. प्योंगयांग परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम एक ऐसी लंबी दूरी की मिसाइल विकसित करना चाहता है जो अमेरिका के मुख्य भूभाग तक वार कर सके और उसने अभी तक पांच परमाणु परीक्षण किए हैं, इनमें से दो पिछले साल किए गए.

अमेरिका ने दी थी चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में चेतावनी दी थी कि यदि चीन आगे नहीं आता है तो वह अकेला ही उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है, यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement