अमेरिका-ईरान में छिड़ गई नई जंग? 2 घंटे में कुवैत में US बेस पर दूसरा मिसाइल हमला

अमेरिका-ईरान के बीच मानो नई जंग शुरू हो गई हो. दोनों की सेनाओं ने एक दूसरे पर मिसाइल हमले किए हैं. ईरान ने पहले कुवैत-बहरीन को एक साथ निशाना बनाने की कोशिश की. इसके कुछ देर बाद ही ईरान ने कुवैत की तरफ दोबारा से मिसाइलें दागीं.

Advertisement
अमेरिका-ईरान के बीच फिर से टकराव होता नजर आ रहा है. (Photo:X/IRGC) अमेरिका-ईरान के बीच फिर से टकराव होता नजर आ रहा है. (Photo:X/IRGC)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान ने कुछ ही घंटों में दूसरी बार कुवैत की तरफ हमले की कोशिश की है. अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया और किसी भी अमेरिकी सैनिक या सैन्य संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ. इससे कुछ ही देर पहले अमेरिकी सेना ने कुवैत और बहरीन पर एक साथ मिसाइल हमले की जानकारी दी थी.

Advertisement

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, "कुवैत में अमेरिकी बलों को निशाना बनाने की कोशिश करने वाले ईरानी ड्रोन के एक और हमले को विफल कर दिया गया. अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन मार गिराए और किसी अमेरिकी कर्मी या सैन्य संसाधन को नुकसान नहीं हुआ."

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, ईरान के मिसाइल हमलों के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं

अमेरिकी सेना के मुताबिक, बुधवार को ईरान ने कुवैत, बहरीन और अन्य क्षेत्रीय ठिकानों की तरफ कई मिसाइलें दागी थीं. इनमें से दो मिसाइलें कुवैत तक पहुंचने से पहले ही गिर गईं या हवा में ही तबाह हो गईं. वहीं बहरीन की तरफ बढ़ रही तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया.

कुवैत में अमेरिकी सेना को निशाना बनाने की कोशिश

Advertisement

सेंटकॉम का यह भी दावा है कि अमेरिकी सेना ने रीजनल वॉटर में नागरिक जहाजों और कुवैत में तैनात अमेरिकी बलों को निशाना बनाने वाले कई ईरानी ड्रोन भी मार गिराए. इसके अलावा अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरान के क़ेश्म द्वीप पर जवाबी हमले किए. यहीं अमेरिकी सेना ने ईरानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया.

ईरान ने कहां-कहां किए हमले?

दूसरी तरफ ईरानी सरकारी मीडिया ने अलग दावा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट, एक रीजनल एयरबेस और हेलीकॉप्टर्स को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. इसमें फिफ्थ फ्लीट को हिट किए जाने का दावा किया जा रहा था, जिसे अमेरिकी सेना ने एक फैक्ट चेक में खारिज किया है. ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई क़ेश्म द्वीप के दक्षिण में एक कम्युनिकेशन टॉवर पर अमेरिकी हमले के जवाब में की गई.

यह भी पढ़ें: ईरानी द्वीप पर अमेरिकी हमले, IRGC ने बहरीन में किया अटैक का दावा... US ने कहा- ये झूठ

अमेरिका-ईरान में पीस डील पर चल बातचीत!

यह घटना ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत चल रही है. पिछले सप्ताह दोनों पक्षों ने संकेत दिया था कि प्रारंभिक समझौते पर सहमति बन गई है, लेकिन अब तक उस पर औपचारिक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं. ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिका-ईरान के बीच पिछले कई दिनों से कोई सीधा संपर्क नहीं हुआ है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि बातचीत लगातार जारी है.

Advertisement

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमारे बीच बातचीत लगातार चल रही है. चार दिन पहले, तीन दिन पहले, दो दिन पहले, एक दिन पहले और आज भी बातचीत हुई है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »