US: ऐमेजॉन का कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर क्रैश, कई वाहनों को मारी टक्कर

इस हादसे के बाद मियामी एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सी-वे बंद कर दिए गए. उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
अमेरिका में ऐमेजॉन का कार्गो प्लेन क्रैश ( Photo- India Today) अमेरिका में ऐमेजॉन का कार्गो प्लेन क्रैश ( Photo- India Today)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:59 AM IST

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास ऐमेजॉन का एक कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दिए. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.

दरअसल ऐमेजॉन प्राइम एयर की कार्गो उड़ान मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गई और फिर यह क्रैश हो गया. इस दौरान प्लेन ने वहां मौजूद कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद सभी रनवे और टैक्सी-वे बंद कर दिए गए. साथ ही एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया.

Advertisement

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब रविवार दोपहर 2 बजे यानी कार्गो प्लेन एयरपोर्ट के तिरछे रनवे को पार कर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में जाकर रुक गया. फिर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं रहा.

हादसे के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सी-वे बंद कर दिए गए. इस वजह से उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »