अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. यह भूकंप 29 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 06:39 बजे आया.

Advertisement
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार, यह भूकंप 29 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 92 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व (SE) में था. इसकी गहराई 228 किलोमीटर बताई जा रही है.

Advertisement

हालांकि,  फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. अफगानिस्तान में कुछ ही दिन पहले रात को भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर 2026 को रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. NCS के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट और 22 सेकंड पर आया.

बता दें, भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर काफी खतरनाक माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है. वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »