अफगानिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश! अफगान राजदूत की बेटी के साथ पाकिस्तान में मारपीट

पाकिस्तान (Pakistan) में अफगानिस्तान के राजदूत नजिबुल्लाह अलीखिल (Najibullah Alikhil) की बेटी सिलसिला अलीखिल को अगवा कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है.

Advertisement
 नजिबुल्लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला अलीखिल. नजिबुल्लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला अलीखिल.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST
  • अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट
  • घटना के बाद पाकिस्तान की हो रही आलोचना

अफगानिस्तान (Afghanistan) में हो रही हिंसा (Violence) के बीच सरकार पर दबाव बनाने के लिए अब अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है. पाकिस्तान (Pakistan) में अफगानिस्तान के राजदूत नजिबुल्लाह अलीखिल (Najibullah Alikhil) की बेटी सिलसिला अलीखिल को अगवा कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है.

नजिबुल्लाह अलीखेल ने ट्वीट कर लिखा, ''17 जुलाई को मेरी बेटी को इस्लामाबाद से अगवा कर लिया गया. अल्लाह का शुक्र है कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकली. वह अब ठीक महसूस कर रही है. दोनों देशों के संबंधि अधिकारियों से घटना के बारे में बताया गया है. जिन लोगों ने भी मेरे प्रति संवेदना जाहिर की है उनके प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं.'' अपराधियों के चंगुल से बच निकलने के बाद सिलसिला फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हैं.

Advertisement

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंन ट्वीट कर लिखा है, पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण और फिर मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. मैं पाकिस्तान सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों को सजा दी जाए.

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है. विदेश मंत्रालय ने आरोपियों की जल्द पहचानकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है और पाकिस्तानी में राजनयिकों, उनके परिजनों और एंबेसी के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है. अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान सरकार से राजनयिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया गया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »