पाकिस्तान PM के ऑफिस से 5 KM दूर अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक! कंधार का बदला इस्लामाबाद से

अफगानिस्तान ने अपनी हवाई शक्ति का प्रदर्शन करते हुए इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस से मात्र 5 किलोमीटर दूर तक अटैक करने में सफल रहा है. अफगानिस्तान बॉर्डर पुलिस ने आजतक से खास बातचीत में कहा है कि अफगानिस्तान ने 27 फरवरी की सुबह 11 बजे इस्लामाबाद पर अटैक किया है.

Advertisement
पाकिस्तान का PMO. (File Photo: Facebook/PrimeMinisterOfficePakistan) पाकिस्तान का PMO. (File Photo: Facebook/PrimeMinisterOfficePakistan)

अरविंद ओझा / सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास से मात्र 5 किलोमीटर दूर ड्रोन हमला किया है. इस हमले से पाकिस्तान के पावर कॉरिडोर में हलचल मच गई है और अफगानिस्तान ने एक बार फिर से अपनी ताकत का एहसास अपने पड़ोसी को करा दिया है. 

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय की बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला फारूकी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा हमारे संवाददाता अरविंद ओझा से बातचीत में कहा है कि अफगानिस्तान पाकिस्तान पीएम ऑफिस से मात्र 5 किलोमीटर तक हमला करने में कामयाब रहा है. 

Advertisement

अफगानिस्तान बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला फारूकी ने कहा, "हमने एक घंटा पहले इस्लामाबाद में एयर स्ट्राइक किया है, इस्लामाबाद, नौशेरा, एबटाबाद, जमरूद में हमने अटैक किया है. इस्लामाबाद के पीएम ऑफिस से 5 किलोमीटर दूर उनकी आर्मी का कैंप है वहां हमने हमला किया है."

अफगान एयर फोर्स का कहना है कि ये हमले पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं पर किए गए. यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से काबुल, कंधार और पक्तिया में रात में की गई एयर स्ट्राइक के जवाब में की गई. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस दावे पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की बात मानी

इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने ये तो मान लिया है कि अफगानिस्तान के हमले हुए हैं, लेकिन ये सफल नहीं रहे. उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फोर्स ने खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में फितना अल-खवारिज द्वारा लॉन्च किए गए कई छोटे ड्रोन को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया.

Advertisement

तरार ने कहा कि आतंकवादियों ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में छोटे ड्रोन से हमला करने की कोशिश की और कहा कि पाकिस्तान के एंटी-ड्रोन सिस्टम ने सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और कोई नुकसान पहुंचाने से पहले ही उन्हें मार गिराया.

ये खुली जंग है: पाक रक्षा मंत्री

बता दें कि पाकिस्तान ने 26 फरवरी की रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, समेत कई शहरों पर हमला किया है.

पाकिस्तान के रक्षा ने शुक्रवार सुबह कहा कि उनके देश का "सब्र" खत्म हो गया है और अब वह खुद को पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ "खुली जंग" में मानता है, क्योंकि दोनों तरफ से हमले हुए हैं. 

X पर एक पोस्ट में, डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान को NATO सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान में शांति की उम्मीद थी और उम्मीद थी कि तालिबान अफगान लोगों की भलाई और इलाके की स्थिरता पर ध्यान देगा."

"हमारा सब्र अब खत्म हो गया है. उन्होंने कहा, "अब हमारे बीच खुली जंग है." 

पाकिस्तानी अधिकारियों और अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक पाकिस्तान के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, साथ ही दक्षिण में कंधार और दक्षिण-पूर्व में पक्तिया प्रांत में एयरस्ट्राइक करने के कुछ घंटों बाद उनकी यह बात आई।. पाकिस्तान का कहना है कि ये स्ट्राइक अफगान क्रॉस-बॉर्डर हमलों का बदला लेने के लिए की गई थीं. 

Advertisement

लेकिन अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान की राजधानी पर हमला कर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है. 

इस हमले में दोनों देशों ने अलग-अलग कैजुअल्टी के दावे किए हैं और कहा है कि उन्होंने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाया है.

अफगानिस्तान के डिफेंस मिनिस्ट्री ने रात में कहा कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से कुछ के शव अफगानिस्तान ले जाए गए, और "कई अन्य को जिंदा पकड़ लिया गया." उसने कहा कि आठ अफगान सैनिक मारे गए और 11 घायल हो गए. 

 मिनिस्ट्री ने कहा कि उसने 19 पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट और दो बेस तबाह कर दिए और लड़ाई लगभग आधी रात को खत्म हो गई. 

वहीं पाकिस्तान ने 100 से ज्यादा अफगानी सैनिकों को मारने का दावा किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement