'एक Bad Night...', बोले बाइडेन, पांच और डेमोक्रेट नेताओं कर दी प्रेसीडेंट रेस से हटने की डिमांड

नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्मीदवारी के खिलाफ अब उन्हीं की पार्टी के अंदर से आवाजें उठने लगी हैं. वहीं बाइडेन ने खुद पर भरोसा जताते हुए कहा है कि वह नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हरा देंगे.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले  जो बाइडेन की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम पांच सांसदों ने रविवार को अपनी राय रखते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से हट जाना चाहिए.  

सांसद जेरी नैडलर, मार्क टाकानो, जो मोरेल, टेड लियू और एडम स्मिथ ने 27 जून को अटलांटा में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई डिबेट में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद यह राय रखी.

Advertisement

बाइडेन की हेल्थ को लेकर उठ रहे हैं सवाल

बाइडेन खुद अपने प्रदर्शन को "एक बैड नाइट" बता चुके हैं. उनकी अप्रूवल रेटिंग में भी गिरावट आई है और उन्ही की पार्टी के लोगों ने बाइडेन के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ऐसे हालातों में वह कैसे चार साल तक देश में शासन करेंगे. वहीं बाइडेन ने दावा किया है कि कुछ भी हो जाए, वह दौड़ में बने रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि वह नवंबर में ट्रम्प के खिलाफ चुनाव जीतेंगे.

ये भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति पद की रेस से अब 'ऊपरवाला' ही हटा सकता है', बाइडेन ने किया इशारा- अब रुकने वाले नहीं

हाउस माइनॉरिटी लीडर हकीम जेफ्रीज ने बाइडेन और ट्रम्प के बीच 27 जून को राष्ट्रपति पद की बहस के बाद उभरते राजनीतिक परिदृश्यों पर चर्चा करने के लिए प्रतिनिधि सभा में अपने पार्टी सहयोगियों की एक वर्चुअल बैठक बुलाई थी.

Advertisement

पार्टी के लोग ही चाहते हैं हट जाएं बाइडेन

"द न्यू यॉर्क टाइम्स" की रिपोर्ट के अनुसार, वर्चुअल मीटिंग में सबको ध्यान से सुना और पता लगाने की कोशिश की कि फीडबैक कैसा है. स्थानीय मीडिया के अनुसार इस बैठक से पहले ही कई शीर्ष सांसदों का मानना है कि बाइडेन को इस रेस से बाहर हो जाना चाहिए.

सशस्त्र सेवा समिति के रैंकिंग सदस्य, कांग्रेसी स्मिथ ने कहा है कि बाइडेन के जाने का समय आ गया है.  चार अन्य कांग्रेसियों ने भी कुछ इसी तरह के विचार व्यक्त किए और माना कि बाइडेन के लिए दौड़ से बाहर होने का समय आ गया है.  इन तमाम बयानों से बाइडेन के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं. बड़ी संख्या में डेमोक्रेट्स सार्वजनिक रूप से या निजी तौर पर यह कहने लगे हैं कि उन्हें दौड़ से हट जाना चाहिए,, इनमें न्यायपालिका, सशस्त्र सेवा और खुफिया समितियों के शीर्ष डेमोक्रेट्स भी शामिल हैं.

इस बीच, बाइडेन और उनकी टीम इस तरह के आह्वान को अनदेखा या अनसुना कर रही है. टीम ने जोर देकर कहा है कि बाइडेन दौड़ में हैं और बने रहेंगे.  वहीं बाइडेन ने खुद भरोसा जताया है कि वह नवंबर में ट्रम्प को हरा देंगे. बाइडेन रविवार को पेंसिल्वेनिया में थे जहां उन्होंने रैलियों को संबोधित किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:'डिमेंशिया से जूझ रहे जो बाइडेन, कमला हैरिस ले सकती हैं उनकी जगह', अमेरिकी पत्रकार का बड़ा दावा
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »