तुर्की के पास नौका डूबने से 25 प्रवासियों की मौत

तुर्की से यूनान जाने का प्रयास कर रहे करीब 25 प्रवासियों की रविवार को उस समय मौत हो गई जब उनकी नाव समुद्र में डूब गई.

Advertisement
अंकारा, तुर्की अंकारा, तुर्की

लव रघुवंशी / BHASHA

  • अंकारा,
  • 07 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

तुर्की से यूनान जाने का प्रयास कर रहे करीब 25 प्रवासियों की रविवार को उस समय मौत हो गई जब उनकी नाव समुद्र में डूब गई.

तुर्की के ने यह जानकारी दी. मृतकों में 10 बच्चे शामिल हैं. इस घटना में 15 प्रवासियों को बचा लिया गया.

तुर्की के एक अधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की. पहले की खबर में मृतकों की संख्या 18 बतायी गई थी.. उन्होंने कहा कि बाद में सात और शव बरामद किए गए.

Advertisement

उन की राष्ट्रीयता के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है. इस बीच तटरक्षक बल तीन नौकाओं और एक हेलीकाप्टर की मदद से जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement