Advertisement

विश्व

सुलेमानी का बदला! ट्रंप-US सेना के खिलाफ ईरान का नया दांव

aajtak.in
  • 16 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST
  • 1/5

US-अमेरिकी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में ईरान अब कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए अमेरिकी सेना व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा.

  • 2/5

आईएनएस ने विदेशी मीडिया के हवाले से बताया है कि ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और इराक हेग कोर्ट (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) में अमेरिकी सेना और ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करने का इरादा रखते हैं.

  • 3/5

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में इस्माइली के हवाले से कहा गया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमेरिकी सेना ने सुलेमानी की हत्या करके एक आतंकवादी कार्य किया है और ट्रंप ने इस अपराध को कबूल भी किया है.

Advertisement
  • 4/5

उन्होंने कहा कि हम शुरू में ईरान में मुकदमा दर्ज करेंगे, जो इस्लामिक दंड संहिता के तहत कानूनी है. फिर हम इराक और हेग अदालत में ट्रंप और अमेरिकी सेना के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे.

  • 5/5

बता दें कि ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी तीन जनवरी को बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए थे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement