कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, मां दुर्गा के किए दर्शन

कोलकाता में दुर्गा पूजा की रौनक, खूबसूरत पंडाल और लोगों का उत्साह हर किसी को अपनी ओर खींचता है. इस बार अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी इस रंग में रंगे नजर आए. अपने इस अलग अनुभव का जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया.

Advertisement
दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (X/@USAmbIndia) दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (X/@USAmbIndia)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

कोलकाता की सड़कों पर सजे पंडाल, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं और हर तरफ उत्सव का माहौल. दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यही तस्वीर दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती है.इस बार अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी कोलकाता पहुंचे और यहां के दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया. उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए, पंडालों की सजावट देखी और इस त्योहार से जुड़ी कला और लोगों के उत्साह को करीब से महसूस किया.

Advertisement

गोर ने अपने दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं. उनके इस पोस्ट में कोलकाता की सांस्कृतिक पहचान और दुर्गा पूजा की भव्यता की झलक दिखाई दी. सर्जियो गोर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कोलकाता लौटकर उन्हें खुशी हुई. उन्होंने कई खूबसूरत पंडाल देखे और यहां की रचनात्मकता और लोगों के बीच एकजुटता को महसूस किया.

साझा की गई तस्वीरों में गोर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने खड़े नजर आए. दूसरी तस्वीरों में वह पंडालों की सजावट और बारीक कलाकारी देखते नजर आए. कोलकाता में हर साल पंडालों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाता है. कलाकार अपनी कल्पना और मेहनत से इन्हें खास रूप देते हैं. यही वजह है कि यहां के पंडाल श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं.

'अब समझ आया यह उत्सव इतना खास क्यों'

Advertisement

गोर ने अपने पोस्ट में लिखा,“कोलकाता लौटकर अच्छा लगा! कुछ खूबसूरत पंडाल देखे और यहां की शानदार रचनात्मकता, सामुदायिक भावना और गर्मजोशी को करीब से महसूस किया. अब समझ सकता हूं कि यह उत्सव इतना खास क्यों है.” उन्होंने दुर्गा पूजा मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं भी दीं.

यह भी पढ़ें: Places to Visit in Kolkata: दुर्गा पूजा पर जा रहे हैं कोलकाता? पंडालों के साथ इन 8 जगहों को भी करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. इस दौरान कोलकाता की गलियां और सड़कें रोशनी से जगमगा उठती हैं. पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

यह त्योहार केवल पूजा तक सीमित नहीं है. इसमें कला, संस्कृति और सामूहिक भागीदारी भी अहम भूमिका निभाती है. पंडाल बनाने वाले कलाकारों से लेकर आयोजन में जुटे स्थानीय लोगों तक, हजारों लोग इसकी तैयारियों में हिस्सा लेते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »