पश्चिम बंगाल में खून-खराबा, फुटबॉल मैच जीतने पर 17 वर्षीय लड़के की हत्या... लोगों ने तोड़ा पुलिस कैंप

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में फुटबॉल मैच को लेकर हुए पुराने विवाद में युवक प्रोसेनजीत बिस्वास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि तीन युवकों ने बदला लेने के इरादे से उसे बुलाकर हमला किया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
लड़का, जिसकी फुटबॉल मैच में जीत के बाद हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrabs) लड़का, जिसकी फुटबॉल मैच में जीत के बाद हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrabs)

अनुपम मिश्रा

  • दक्षिण 24 परगना ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम फुटबॉल मैच से जुड़े पुराने विवाद के चलते दिया गया. इस घटना के बाद बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल में भारी तनाव फैल गया. मृतक की पहचान प्रोसेनजीत बिस्वास के तौर पर हुई है. आरोपों के मुताबिक हत्या में तीन युवक शामिल थे. घटना पालपारा में बैंक के पास हुई.

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रोसेनजीत की टीम ने करीब 3 दिन पहले एक फुटबॉल मैच जीता था. बताया जा रहा है कि इस जीत के बाद दो गुटों के बीच बहस और तनाव हो गया था. आरोप है कि बदला लेने के मकसद से सोमवार को प्रोसेनजीत और उसके एक दोस्त को एक जगह बुलाया गया. उनके पहुंचते ही प्रोसेनजीत पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गुस्साए लोगों ने पुलिस कैंप में की तोड़फोड़
प्रोसेनजीत बारुईपुर के फुलतला इलाके के ए-ब्लॉक का रहने वाला था. मौत की खबर फैलते ही परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दी और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. धीरे-धीरे हालात तनावपूर्ण हो गए. आरोप है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में बने पुलिस कैंप में तोड़फोड़ की गई.

Advertisement

इस बीच पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल ले आई. घटना के बाद अस्पताल और उसके आसपास काफी देर तक तनाव बना रहा. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »