पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अब राष्ट्रगान के साथ गूंजेगा वंदे मातरम्, शुवेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान वंदे मातरम् गाना अनिवार्य कर दिया है. शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने को कहा है. सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी छात्र इसमें भाग लें और स्कूल वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इसका रिकॉर्ड भी रखें.

Advertisement
मॉर्निंग असेंबली में अब गाया जाएगा वंदे मातरम् (File Photo: PTI) मॉर्निंग असेंबली में अब गाया जाएगा वंदे मातरम् (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान वंदे मातरम् गाना अनिवार्य कर दिया है. स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि हर छात्र को स्कूल शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् गाने में भाग लेना होगा.

स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि इस फैसले का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अगले सोमवार से राज्य के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् को प्रार्थना गीत के रूप में शामिल किया जाएगा.

Advertisement

शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से 13 मई को जारी पत्र में कहा गया कि मॉर्निंग असेंबली में क्लास शुरू होने से पहले वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाए ताकि राज्य के सभी स्कूलों में सभी छात्र इसे गाएं.

सरकार की ओर से स्कूलों को यह भी कहा गया है कि इस प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा जाए और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाए, ताकि आदेश के पालन का प्रमाण मौजूद रहे. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया.
 

अब तक राज्य के स्कूलों में मुख्य रूप से राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया जाता था. पिछले कुछ वर्षों में तत्कालीन टीएमसी सरकार ने 'बांग्लार माटी बांग्लार जल' को भी राज्य गीत के रूप में शामिल किया था.

यह भी पढ़ें: बंगाल: सत्ता बदलते ही दुर्गा पंडालों का रंग भी बदला, पूजा समितियों में 'कमल' और शुभेंदु के पोस्टर!

Advertisement

अब वंदे मातरम् को भी मॉर्निंग असेंबली का हिस्सा बनाए जाने के बाद कुछ शिक्षकों ने समय और क्रम को लेकर सवाल उठाए हैं कि सभी गीतों को सीमित समय में कैसे शामिल किया जाएगा.

हिंदू स्कूल के हेडमास्टर शुभ्रोजीत दत्ता ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद जब छात्र लौटेंगे तो वे राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम् भी गाएंगे. उन्होंने बताया कि छात्रों को पहले ही वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया जा चुका है.

वहीं, वामपंथी शिक्षक संगठन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अभी इस बात पर और स्पष्टता का इंतजार है कि सभी गीत रोज गाए जाएंगे या नहीं और उन्हें असेंबली में किस क्रम में रखा जाएगा.

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement