'अभिषेक को कुछ हुआ तो अस्पताल जिम्मेदार होगा...' ममता बनर्जी का आरोप, कहा- BJP धमका रही

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर अस्पताल और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल पर दबाव बनाकर अभिषेक को घर भेजा गया. ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी अस्पताल को धमका रही है और अगर अभिषेक को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार अस्पताल होगा.

Advertisement
ममता बनर्जी भतीजे पर हुए हमले के खिलाफ धरने पर बैठेंगीं. (File Photo- ITGD) ममता बनर्जी भतीजे पर हुए हमले के खिलाफ धरने पर बैठेंगीं. (File Photo- ITGD)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:49 AM IST

TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी और डीसीपी अस्पताल को धमकी दे रहे हैं. ममता ने दावा किया है कि अगर अभिषेक बनर्जी को कुछ भी हुआ तो उसका जिम्मेदार अस्पताल ही होगा.

ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभिषेक बनर्जी को अस्पताल के आईटीयू में भर्ती कराया गया था. वहां उनके 3D सीटी स्कैन, यूएसजी और थोरेसिक टेस्ट किए गए थे. उन्होंने कहा कि अस्पताल पर बनाए जा रहे भारी दबाव के बीच अभिषेक को घर भेज दिया गया है और अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा.

Advertisement

ममता बनर्जी ने कहा, 'अभिषेक को घर भेज दिया गया है. अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा. हमारे फैमिली डॉक्टर पूरे इलाज की निगरानी करेंगे.'

सुरक्षा में चूक और लोकतंत्र की हत्या का आरोप

ममता बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उन्हें आईटीयू में क्यों रखा गया था? और अगर वो गंभीर थे, तो अब दबाव में उन्हें रिलीज क्यों कर दिया गया? उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया. 

ममता बनर्जी ने कहा, 'उनके (अभिषेक बनर्जी) शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं. अगर उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो अभिषेक की मौके पर ही मौत हो जाती. अब अभिषेक का घर ही अस्पताल की तरह रहेगा. वहां ऑक्सीजन सिलेंडर और दूसरी जरूरी उपकरण रखे जाएंगे. अगर अभिषेक को कुछ भी होता है, तो इसके लिए ये अस्पताल ही जिम्मेदार होंगे.'

Advertisement

ममता ने इस पूरी स्थिति को लोकतंत्र की हत्या करार दिया. उन्होंने ये भी कहा कि ये सरकार बदली नहीं है, बल्कि इसे जबरन बदला गया है. बंगाल के स्थानीय नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के बीजेपी नेता इतने बुरे नहीं हैं, जितने यहां बंगाल के नेता हैं. उन्होंने सीआईडी को भी डरपोक बताया.

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जताई चिंता

ममता बनर्जी ने बताया कि देश के कई बड़े नेताओं ने फोन करके अभिषेक का हालचाल जाना है और अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा,' राहुल गांधी ने फोन किया था और मदद की पेशकश की थी. उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जा सकता है. इसके अलावा कपिल सिब्बल और अखिलेश यादव भी अभिषेक को लेकर काफी परेशान हैं.'

सोनारपुर में जुटे थे बाहरी लोग, टीएमसी करेगी आंदोलन

अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि पुलिस को इस यात्रा की जानकारी पहले ही दे दी गई थी. वहां जो भीड़ जुटी थी, वो सभी बाहरी लोग थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आज डॉक्टरों, अस्पतालों और सभी समुदायों को डरा-धमका रही है.

यह भी पढ़ें: पहले व्हीलचेयर, फिर स्ट्रेचर पर दिखे अभिषेक बनर्जी, अस्पताल बोला- कोई गंभीर चोट नहीं

Advertisement

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए इस हमले के खिलाफ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. रविवार से ही टीएमसी कार्यकर्ता पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे. वहीं, तय कार्यक्रम के मुताबिक ममता बनर्जी खुद सोमवार को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर इस सुरक्षा चूक और तानाशाही के खिलाफ धरने पर बैठेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »