हुमायूं कबीर ने किया नई 'बाबरी मस्जिद' बनाने का ऐलान, कहा- 6 दिसंबर को नींव रखूंगा, रोककर दिखाओ

पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2026 को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नई मस्जिद की नींव रखने की भी घोषणा की है. इसका निर्माण 87 करोड़ रुपये की लागत से होगा. हुमायूं कबीर ने नेशनल हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी है और प्रशासन को चुनौती भी दी है कि वो उन्हें रोककर दिखाएं.

Advertisement
हुमायूं कबीर ने लोगों से 6 दिसंबर को बेलडांगा में जुटने के लिए कहा. (File Photo- PTI) हुमायूं कबीर ने लोगों से 6 दिसंबर को बेलडांगा में जुटने के लिए कहा. (File Photo- PTI)

इंद्रजीत कुंडू

  • बेलडांगा,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

पश्चिम बंगाल के नौदा से विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है. उन्होंने ऐलान किया है कि 6 दिसंबर 2026 को बेलडांगा में 5 लाख लोग जुटेंगे. उन्होंने चेताया है कि वो नेशनल हाइवे को पूरी तरह जाम कर देंगे.

रविवार को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हुमायूं कबीर ने ऐलान किया कि 6 दिसंबर के दिन ही बेलडांगा में नई मस्जिद की नींव रखी जाएगी. हुमायूं की इस घोषणा के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement

विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि रेजिनगर से बहरामपुर तक का 30 किलोमीटर लंबा रास्ता उस दिन उनके कंट्रोल में रहेगा. उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा, 'अगर प्रशासन में हिम्मत है तो वो मुझे रोककर दिखाएं.'

87 करोड़ की लागत से बनेगी नई मस्जिद

हुमायूं कबीर ने प्रस्तावित मस्जिद के नक्शे और लागत के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बाबरी मस्जिद का निर्माण लगभग 87 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. ये दो मंजिला मस्जिद होगी, जिसके मुख्य भवन में 80 हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे. इसके अलावा मस्जिद परिसर में 20 हजार से ज्यादा लोगों के नमाज पढ़ने का इंतजाम रहेगा.

'प्रशासन में हिम्मत है तो वो मुझे रोक लें'

अपने भाषण में हुमायूं कबीर ने कहा, 'बाबरी मस्जिद की स्थापना के दिन मैं नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दूंगा. अगर प्रशासन में हिम्मत है तो पुलिस प्रशासन मुझे रोककर दिखाए. एक महीने पांच दिन बाद मैं फिर घोषणा कर रहा हूं कि अगर मुर्शिदाबाद प्रशासन में हिम्मत है तो वो मुझे रोक लें. उस दिन 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग का रेजिनगर से बहरामपुर तक का 30 किलोमीटर का हिस्सा मेरे कंट्रोल में रहेगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजनीति से संन्यास लेंगे 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने वाले MLA हुमायूं कबीर, मीडिया के सामने फफककर रो पड़े

उन्होंने आगे कहा, 'पहले भी जब कई रास्तों से मुस्लिम भाई सड़कों पर उतरे थे, तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी. मेरी अपील है कि 6 दिसंबर 2026 को आप सभी मेरे साथ रहें.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »