TMC विधायक दिलीप मंडल पुरी से गिरफ्तार, कई हफ्तों से थे फरार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फरार चल रहे बाहुबली विधायक दिलीप मंडल को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
TMC विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार. (photo: Social Media) TMC विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार. (photo: Social Media)

तपस सेनगुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान के बीच बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक दिलीप मंडल को पुरी से गिरफ्तार कर लिया है. दिलीप मंडल पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे थे.

इससे पहले विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल को दक्षिण 24 परगना जिले से अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उनके साथ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था. पुलिस टीम ने उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि दिलीप मंडल बिष्णुपुर (दक्षिण 24 परगना) विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक हैं. उनकी गिरफ्तारी से पहले उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे, जिनमें BJP कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप भी शामिल था. पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन वो फरार हो गए थे.

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले में एक विशेष अभियान चलाकर विधायक दिलीप मंडल के बेटे को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. बेटे की गिरफ्तारी और उसके पास से मिले अवैध हथियारों के जखीरे के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से जांच आगे बढ़ाई तो इसमें खुद विधायक की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध पाई गई. इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement