आसनसोल में बुलडोजर एक्शन, SAIL की जमीन पर बना TMC ऑफिस जमींदोज

बंगाल के आसनसोल में सेल (SAIL) की जमीन पर बने कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है. बर्नपुर के न्यूटाउन इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और बड़े पार्टी कार्यालय को बुलडोजर से पूरी तरह ढहा दिया गया है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी. (File photo: Social Media) पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी. (File photo: Social Media)

अनिल गिरी

  • कोलकाता,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में SAIL (Steel Authority of India Limited) की जमीन पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है. बीते दिनों बर्नपुर के न्यू टाउन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद कंचन मुखर्जी (वार्ड नंबर 75) का पार्टी ऑफिस बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

SAIL प्रबंधन के अनुसार, ये पार्टी ऑफिस SAIL की संपत्ति पर अवैध रूप से बनाया गया था. SAIL अधिकारियों ने पहले कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन ऑफिस को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई. अंत में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से इसे तोड़ दिया गया.

Advertisement

पहले नहीं मिलता था प्रशासन का सपोर्ट

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहले एसएआईएल प्रबंधन को ऐसे अभियानों के लिए प्रशासनिक समर्थन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. हालांकि, पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से अब बर्नपुर और आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में ही बर्नपुर क्षेत्र में तृणमूल पार्टी के आधे दर्जन से अधिक कार्यालयों को ध्वस्त कर दिया गया है. आरोप है कि ये सभी कार्यालय एसएआईएल की जमीन पर बनाए गए थे.

ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर मौजूद पार्षद कंचन मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने ये कार्यालय केवल जनसेवा के उद्देश्य से स्थापित किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें पर्याप्त वक्त नहीं दिया गया. उनके अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें कार्यालय खाली करने को कहा गया. उन्होंने सामान हटाने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा था, लेकिन अगले ही दिन सुबह बुलडोजर तैनात कर दिए गए.

कंचन मुखर्जी ने अपने पार्टी कार्यालय को ध्वस्त होते देखकर गहरा दुख व्यक्त किया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम विकास के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे.

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य में कानून का शासन स्थापित हो रहा है और सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement