अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, रैली में भड़काऊ बयान देने का आरोप

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर थाने में शिकायत दर्ज की गई है. आरोप है कि अभिषेक ने चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान दिए.

Advertisement
शिकायत में मुख्य रूप से नंदीग्राम, महेशतला और आरामबाग की रैलियों के भाषणों का जिक्र है. (Photo: PTI) शिकायत में मुख्य रूप से नंदीग्राम, महेशतला और आरामबाग की रैलियों के भाषणों का जिक्र है. (Photo: PTI)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान दिए थे. यह शिकायत सिलीगुड़ी के एक स्थानीय बिजनेसमैन ने दर्ज कराई है, जिनका कहना है कि अभिषेक बनर्जी की टिप्पणियां चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाली और भड़काऊ थीं.

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हाल ही में दर्ज हुई एक शिकायत के बाद, अब डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ यह नया मामला सामने आया है. सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और बिजनेसमैन संजय कुमार सिंघल ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने में यह लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर कल्याण बनर्जी के बदले सुर, कहा- वह मेरे बेटे जैसा, पिता का काम है माफ करना

शिकायत में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी की जनसभाओं के भाषण और उनके सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो आम जनता के बीच घबराहट और राजनीतिक तनाव पैदा कर सकते हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार, ऐसी टिप्पणियां डराने वाली हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय हैं. 

बता दें, शिकायत में विशेष रूप से 25 मार्च 2026 को नंदीग्राम रैली, 27 अप्रैल 2026 को महेशतला में जनसभा और रोड शो, और आरामबाग में चुनावी रैली में दिए गए भाषणों का जिक्र किया गया है. 

संजय कुमार सिंघल ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले से जुड़े सभी डिजिटल सबूतों और वीडियो फुटेज को इकट्ठा कर उनकी जांच की जाए. इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि यह देखा जाए कि क्या इन भाषणों में 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS), 'सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम' और अन्य कानूनों के तहत कोई आपराधिक पहलू शामिल है, और उसी के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

Advertisement

शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि वह किसी पूर्व-निर्धारित परिणाम की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने यह शिकायत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी माहौल और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के हित में दर्ज कराई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »