डिलीवरी ब्वॉय ने पार्सल देने के बाद मांगा OTP तो ग्राहक ने कर दी बेरहमी से पिटाई

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में ओटीपी मांगने के बाद एक युवक ने पार्सल लेकर आए डिलीवरी ब्वॉय को पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जब डिलीवरी ब्वॉय ने दूसरी बार ओटीपी मांगा तो युवक आग-बबूला हो गया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 21 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक डिलीवरी ब्वॉय को समान देने के बदले वन टाइम पासवर्ड यानी की ओटीपी मांगना महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि ओटीपी मांगने के बाद सामान की डिलीवरी लेने वाले शख्स ने उसकी पिटाई शुरू कर दी.

यह मामला नोएडा के सेक्टर 99 में ग्रेटर वैली सोसाइटी का है. डिलीवरी ब्वॉय ने पार्सल देने के बाद युवक से ओटीपी मांग लिया जिसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

शनिवार की दोपहर को पार्सल देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय की उस युवक से ओटीपी को लेकर बहस हो गई.  बताया जा रहा है कि डिलीवरी ब्वॉय ने जब दूसरी बार ओटीपी मांगा तो युवक आग-बबूला हो गया और घर के बाहर ही डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट करते हुए उसे भगा दिया.

हालांकि इस दौरान सोसाइटी के ही कुछ लोगों द्वारा इसका वीडियो भी बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने युवक की इस क्रूरता पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने  मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और धारा 151 के तहत जेल भेज दिया.

इस मामले को लेकर नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 99 में  डिलीवरी ब्वॉय के साथ युवक द्वरा मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »