योगी आदित्यनाथ 'धुरंधर' मुख्यमंत्री, अतीक अहमद को लेकर अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

समाजवादी पार्टी की से निष्काषित विधायक पूजा पाल ने माफिया अतीक अहमद और अखिलेश यादव के रिश्तों पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है. पूजा पाल ने योगी आदित्यनाथ को 'धुरंधर' मुख्यमंत्री बताते हुए दावा किया कि सपा शासन में अपराधियों को खुला संरक्षण मिलता था.

Advertisement
CM योगी और विधायक पूजा पाल. (File Photo: ITG) CM योगी और विधायक पूजा पाल. (File Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

विधायक पूजा पाल ने अतीक अहमद की 'धुरंधर 2' में एंट्री और उसके राजनीतिक रसूख पर तीखा हमला किया. पूजा पाल ने स्पष्ट किया कि यदि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में अखिलेश यादव की सरकार होती, तो उनकी भी पति राजू पाल की तरह हत्या कर दी जाती.

उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ को अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाला धुरंधर मुख्यमंत्री बताया. पूजा के अनुसार, अतीक अहमद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सबसे बड़ा फाइनेंसर था, जिसकी मौत का दुख आज भी पूरी समाजवादी पार्टी को सता रहा है.

Advertisement

दीमक की तरह समाज को किया खोखला

पूजा पाल ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के संरक्षण में पलते हुए अतीक अहमद ने दीमक की तरह देश और समाज को अंदर से खोखला कर दिया. उन्होंने कहा कि अतीक ने न केवल उनके परिवार को उजाड़ा, बल्कि हजारों युवाओं का भविष्य भी बर्बाद किया.

विधायक पूजा ने सपा सांसद राम गोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अतीक की मौत का बदला लेने जैसी बातें असल में अखिलेश यादव की ही सोच को दर्शाती हैं. उनके मुताबिक, सपा नेताओं के बयानों से साफ है कि माफिया के प्रति उनकी सहानुभूति अभी खत्म नहीं हुई है.

रामगोपाल पर निशाना साधा 

दरअसल, महिला विधायक पूजा पाल से सपा नेता रामगोपाल यादव के उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें रामगोपाल ने अतीक की हत्या पर रिएक्ट किया था. विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि अतीक ने केवल उनके पति राजू पाल की हत्या नहीं की, बल्कि हजारों परिवारों को पीड़ित बनाया और युवाओं को नशे की गर्त में धकेला. पूजा के अनुसार, रामगोपाल यादव का बयान कि 'सत्ता आने पर अतीक की मौत का बदला लेंगे', असल में अखिलेश यादव की असंतुष्टि और माफिया के प्रति उनकी सहानुभूति को दर्शाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement