बहराइच के बाद बरेली में भेड़ियों की दस्तक! दो महिलाओं समेत 3 को किया घायल, खौफ में ग्रामीण

बरेली के बहेड़ी स्थित मंसूरगंज गांव में नदी के पास भेड़ियों ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया. गांव वालों का कहना है कि इससे लोग खौफ में है. उन्होंने तीन भेड़ियों के देखे जाने का दावा किया है.

Advertisement
बरेली में भेड़िये का हमला बरेली में भेड़िये का हमला

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 05 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर आदि जिलों में आदमखोर भेड़ियों की दहशत है, लेकिन अब इसकी धमक बरेली में भी देखी जा रही है. बरेली के बहेड़ी स्थित मंसूरगंज गांव में नदी के पास भेड़ियों ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया. गांव वालों का कहना है कि इससे लोग खौफ में है. उन्होंने तीन भेड़ियों के देखे जाने का दावा किया है. वहीं, जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई. टीम सर्च अभियान चला रही है. 

Advertisement

भेड़िये ने महिला का पैर काटा 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव गुड़वारा और मंसूरगंज के बीच बह रही दौरा नदी के पास खेत में भिंडी तोड़ रहीं मुन्नी देवी पर भेड़िये ने हमला कर पैर में काट लिया. बचाने दौड़े पति नेम चंद को भी भेड़िये ने जख्मी कर दिया. किसी तरह से लोगों ने बीच बचाव किया तो भेड़िये भागे. अस्पताल जाकर दंपती ने इलाज कराया और वन विभाग को मामले की सूचना दी. फिलहाल, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. 
 
पहले भी दिखा था भेड़िया

गांव वालों का कहना है कि सोमवार शाम को भी नदी के पास भेड़िया दिखा था. यहां खेत में घास काट रही गांव गुड़वारा की मीना को भेड़िये ने काट लिया था. एक भेड़िये के बस्ती के पास पहुंच जाने पर गांव के युवक ने उसे फावड़े से वार कर भगा दिया था. इस घटना के बाद लोगों ने मंगलवार सुबह भी नदी के किनारे भेड़िया देखा. भेड़ियों की आहट से ग्रामीण खौफ में जीने को मजबूर में हैं. उन्हें अपनी जान की चिंता हो रही है. 

Advertisement

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने (भेड़िये) पीछे से हमला किया था, उस वक्त मैं खेत में थी. पीछे से पंजा मारा था. जब वह आगे आया तो उसे देखकर मैं डर गई और नीचे गिर गई. कुत्ता नहीं था भेड़िया ही था. मैंने मदद के लिए पुकार लगाई तो मेरा लड़का आया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »