अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

बाराबंकी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. लापता बेटे की लाश मिलने पर पिता को बहू और उसके प्रेमी पर शक हुआ. फिर स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. जांच के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 28 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और शव को कुएं में फेंक कर परिजनों को गुमराह करने लगी. दो दिन बाद लापता बेटे की लाश मिलने पर पिता को बहू और उसके प्रेमी पर शक हुआ. फिर स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई.

Advertisement

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. जहां पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली. पुलिस महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजन दोनों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

साथ ही उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. इस  घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

इस मामले पर अपर पुलिस अधिक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी का अभियुक्त मोहित के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते प्लान के महिला ने अपने पति रामजस के खाने में अल्प्राजोलम दवा (नींद की दवाई) मिलाकर खिला दी एवं अपने प्रेमी मोहित वर्मा के साथ मिलकर गमछे से गला घोंट दिया. फिर शव को कुएं के पास छुपा दिया था. शव को बरामद के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »