नशे में लौटी पत्नी, विवाद के बाद टीवी की आवाज बढ़ाई फिर डंडे से दबा दिया पति का गला, 13 साल पहले हुई थी Love Marriage

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में 11 साल पुराने प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ, जहां पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते पति की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab) पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 साल पुराने प्रेम विवाह का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. पत्नी पर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि कैसे एक प्रेम संबंध हिंसा में बदल गया.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिजेंद्र मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ खोड़ा के शंकर विहार में रह रहा था. करीब 11 साल पहले उसने सोनिया उर्फ सोनी नाम की एक मुस्लिम महिला से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों ने इसी कॉलोनी में अपना घर बसाया और उनके दो बेटे हुए, जिनकी उम्र करीब 9 और 6 साल बताई जा रही है. मृतक के चाचा के लड़के ने बताया कि भाई की पत्नी शराब पीकर आई थी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और डंडे से गला दबाकर पति की हत्या कर दी. 

गला दबाकर हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि समय के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता था. 31 मार्च की रात भी दोनों के बीच इसी तरह का विवाद हुआ, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी सोनिया ने पति बिजेंद्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

मृतक के भाई ने थाना खोड़ा में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया. इसके आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला शराब पीने की आदी थी और अक्सर झगड़ा करती थी. घटना वाली रात भी जब बिजेंद्र काम से घर लौटा, तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी दौरान डंडे की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी गई.

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना अलग पक्ष रखा है. उसने बताया कि वह लंबे समय से पति की मारपीट और झगड़ों से परेशान थी और मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सोनिया उर्फ सोनी को इतवार पुश्ता इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. यह वारदात एक बार फिर यह दिखाती है कि घरेलू विवाद किस तरह एक खुशहाल दिखने वाले रिश्ते को भी हिंसा और मौत में बदल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »