'ओहो, तेरी पत्नी तो बहुत सुदंर है', पड़ोसियों की बात सुन छत पर चढ़ गया युवक, देने लगा आत्महत्या की धमकी, बुलानी पड़ी पुलिस

40 दिन पहले जिस 25 वर्षीय गुरुदेव नामक युवक की धूमधाम से शादी हुई थी. वह युवक मोहल्ले के लोगों के तानों से परेशान होकर दो मंजिला छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. गुरुदेव का कहना था कि वह छत से कूद जाएगा, क्योंकि मोहल्ले के लोग उसको चिढाते हैं, पत्नी को लेकर मजाक करते हैं.

Advertisement
मोहल्ले वालों के तानों से नाराज युवक छत पर चढ़ा मोहल्ले वालों के तानों से नाराज युवक छत पर चढ़ा

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां 40 दिन पहले जिस 25 वर्षीय गुरुदेव नामक युवक की धूमधाम से शादी हुई थी. वह युवक मोहल्ले के लोगों के तानों से परेशान होकर दो मंजिला छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. गुरुदेव का कहना था कि वह छत से कूद जाएगा, क्योंकि मोहल्ले के लोग उसको चिढाते हैं, पत्नी को लेकर मजाक करते हैं. कहते हैं कि 'ओहो, तेरी पत्नी तो बड़ी खूबसूरत है लेकिन तू...'

Advertisement

मोहल्ले वालों के ताने गुरुदेव बर्दाश्त नहीं कर सका और गुस्से में आकर छत पर चढ़ गया. वह छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गांव वालों की मदद से किसी तरह युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, साथ ही हिदायत भी दी गई है. 

3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बताया जा रहा है कि लोगों के तानों से परेशान गुरुदेव अपने मकान की छत पर चढ़ गया था और कूदने की धमकी देने लगा था. जिसके चलते आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. उन्होंने काफी समझाया लेकिन गुरुदेव नहीं माना. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिसवालों ने भी गुरुदेव को काफी समझाया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था. 

Advertisement

जिसके बाद पुलिस ने अधिकारी के निर्देशन पर छत के नीचे गद्दे इत्यादि बिछाए और सुरक्षा के इंतजाम किए, जिससे कि यदि गुरुदेव छत से कूदे तो सुरक्षित रहे. इस तरह आखिरकार पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से गुरुदेव को सुरक्षित छत से उतार लिया. 

परिवार वाले बोले- मंदबुद्धि है युवक 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि युवक गुरुदेव मंदबुद्धि है और इस तरह की हरकत करता रहता है. जिसपर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. साथ ही हिदायत दी कि इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करे. 

क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम चकरपुर में कई घंटे तक युवक का ड्रामा चला. फिलहाल, गांव वालों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मंदबुद्धि है, जिसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »