सुपारी किलर, 1 लाख का इनामी, जेल से फरार... कौन था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर जीतू, जिसे UP STF ने किया ढेर

मेरठ जिले में यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया. मारे गए बदमाश का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू है, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था. जीतू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था और कई बड़े आपराधिक मामलों में वांटेड चल रहा था.

Advertisement
एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 26 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

यूपी के मेरठ जिले में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया. मारे गए बदमाश का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू है, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था. जीतू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था और कई बड़े आपराधिक मामलों में वांटेड चल रहा था. बुधवार सुबह उसकी एसटीएफ से थाना मुंडाली क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारा गया. 

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था जितेंद्र उर्फ जीतू

जीतू ने साल 2016 में हरियाणा के झज्जर में एक डबल मर्डर को अंजाम दिया था. इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी. इसी मुकदमे में साल 2023 में वह पैरोल पर बाहर आया था. मगर वह फरार हो गया था. इसके बाद उसने सुपारी लेकर गाजियाबाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

बताया जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान जीतू कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया था और जब जेल से फरार हुआ तो बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर काम भी करने लगा था. जीतू के खिलाफ हरियाणा और गाजियाबाद में कई केस दर्ज थे. पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई थी. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. एसटीएफ भी प्राथमिकता से उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी.

Advertisement

मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ चली गोलियां 

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि जीतू मेरठ के मुंडाली इलाके के जंगल में छिपा है जिसके बाद एसटीएफ ने घेरेबंदी शुरू की. बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में जीतू को गोली लग गई. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली थी.  

मेरठ एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र उर्फ़ जीतू पर हरियाणा, दिल्ली और यूपी में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे. इसमें हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मुकदमे भी थे. उसपर इनाम भी घोषित किया गया था. वह एक कुख्यात और पेशेवर अपराधी था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »