'गाड़ी सरकारी हो या प्राइवेट हूटर नहीं बजना चाहिए, VIP कल्चर...', CM योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी बांदा पुलिस

एसएचओ अनूप दुबे ने बताया कि वाहनों में हूटर और बत्ती चेक की जा रही है. जो वाहन मानक के अनुरूप नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अब तक बांदा शहर में सैकड़ों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. पूरे जिले में लाखों का जुर्माना लगाया जा चुका है. निर्देश का पालन न करने वालों के खिलाफ सीज की कार्रवाई भी की जाएगी.

Advertisement
कार्रवाई करती बांदा पुलिस. कार्रवाई करती बांदा पुलिस.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 15 जून 2024,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अफसरों के साथ बैठक में दिए गए निर्देश के बाद पुलिस सड़कों पर उतर आई. इसके बाद हूटर और सायरन का इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया. इसी क्रम में बांदा पुलिस हर चौराहे और हर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने में जुटी है. इस संबंध में पुलिस लग्जरी गाड़ियों पर लगे हूटर, पार्टी का झंडा और काली फिल्म को हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

दरअसल, सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद अफसरों के साथ बैठक की. इसमें कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और लापरवाही करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसी दौरान CM ने ऐसे लग्जरी गाड़ियों, जिसमें हूटर और बत्ती लगाकर भौकाल बनाते हैं. ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- हापुड़: रेत में लाश छुपाने की कोशिश, पुलिस ने मृतका की देवरानी को हिरासत में लिया

'CM ने बैठक में दिए ये निर्देश'

सीएम ने बैठक में कहा कि वाहन सरकारी हो या निजी, उनमें प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजाना चाहिए. जिनके पास है उसे तत्काल हटाया जाए. वीआईपी कल्चर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. आदेश मिलते ही यूपी पुलिस तत्काल सड़कों पर उतर आई. वहीं, बांदा में एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में हर थाना क्षेत्र में पुलिस चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों से हूटर और काली फिल्म उतरवाई जा रही है.

Advertisement

मामले में SHO ने कही ये बात

कोतवाली नगर के एसएचओ अनूप दुबे ने बताया कि वाहनों में हूटर और बत्ती चेक की जा रही है. जो वाहन मानक के अनुरूप नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अब तक बांदा शहर में सैकड़ों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. पूरे जिले में लाखों का जुर्माना लगाया जा चुका है. निर्देश का पालन न करने वालों के खिलाफ सीज की कार्रवाई भी की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »