धमाके के बाद छा गया धुआं, 3 मिनट तक दिखना बंद! वाराणसी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का दहला देने वाला CCTV

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट का CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में 48 सेकंड तक सब सामान्य दिखता है, लेकिन 49वें सेकंड में जोरदार धमाके के साथ आग, मलबे और धुएं का गुबार उठता है. विस्फोट में राजू खान का दो मंजिला मकान ढह गया.

Advertisement
ब्लास्ट के बाद गिर गया था मकान. (Photo: Screengrabs) ब्लास्ट के बाद गिर गया था मकान. (Photo: Screengrabs)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

यूपी के वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में पहले सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अगले ही पल धमाके के साथ आग, मलबे और धुएं का गुबार उठता है. धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया. आसपास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा. हादसे में फैक्ट्री संचालक की पत्नी बुरी तरह झुलस गई, जबकि उसके 14 साल के बेटे को गंभीर चोट आई.

Advertisement

एक सेकंड में बदल गया पूरा मंजर
यह घटना 15 अक्टूबर, गुरुवार शाम करीब 4 बजकर 42 मिनट पर वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर इलाके में हुई. अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक राजू खान के घर में हुए विस्फोट का पूरा घटनाक्रम पड़ोसी शिवपूजन प्रजापति के गार्डन में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज

फुटेज में शाम 4 बजकर 42 मिनट और 48 सेकंड तक सब कुछ सामान्य नजर आता है. इसके बाद 49वें सेकंड में अचानक तेज धमाका होता है. देखते ही देखते आग की लपटें, मलबा और धुएं का गुबार उठने लगता है. धुआं छंटने के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर दिखाई देता है. मकान के गाटर, पटिया, ईंटें और पत्थर बिखरे नजर आते हैं.

Advertisement

धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान
विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि राजू खान का दो मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया. आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए. दीवारों में दरारें पड़ गईं और पड़ोसी शिवपूजन प्रजापति के मकान व गार्डन को भी भारी नुकसान पहुंचा.

हादसे में राजू खान की पत्नी चांदनी बेगम बुरी तरह झुलस गईं. उनके 14 वर्षीय बेटे आदिल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बेटी को भी मामूली चोटें लगीं. घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

मां और बड़ा बेटा लापता, राजू खान गिरफ्तार
विस्फोट के बाद पुलिस, NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमों ने घंटों राहत एवं बचाव अभियान चलाया. मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने का पता नहीं चला. घटना वाली रात पुलिस ने राजू खान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, उसकी मां मुन्नी और बड़ा बेटा घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं.

अब सामने आए CCTV फुटेज में विस्फोट की भयावहता साफ दिखाई दे रही है. जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि अवैध पटाखा फैक्ट्री में इतना भीषण धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और आसपास के मकानों को हुए नुकसान की जिम्मेदारी किसकी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »