यूपी MLC चुनावः 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, मुरादाबाद में बूथ पर हंगामा, बूथ पर भिड़े सपा-बीजेपी कार्यकर्ता

यूपी की शिक्षक और स्नातक एमएलसी की पांच सीटों के लिए आज मतदान चल रहा है. मुरादाबाद में वोटिंग के दौरान अपनी पार्टी के एजेंट्स को बूथ के अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने हंगामा कर दिया. पोलिंग बूथ पर ही सपा और बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़ गए. चुनाव नतीजे 2 फरवरी को आने हैं. 

Advertisement
5 एमएलसी सीटों पर चल रही वोटिंग (फाइल फोटो) 5 एमएलसी सीटों पर चल रही वोटिंग (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 30 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतदान के दौरान मुरादाबाद में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर ही भिड़ गए. हंगामे की सूचना पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले में एमएलसी चुनने के लिए वोटिंग हो रही है. वोटिंग के दौरान मुरादाबाद के खंड विकास कार्यालय पर बने बूथ पर सपा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. सपा के कुछ नेता भी विवाद की सूचना पाकर पोलिंग बूथ पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया.

हंगामे की सूचना पर जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए. सपा नेताओं ने अपनी पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगाया है. सपा नेताओं का आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ. पुलिस ने हंगामा कर रहे सपा नेता की स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया है.

शिक्षक एमएलसी की 3, स्नातक की दो सीटों पर मतदान

Advertisement

शिक्षक एमएलसी की दो और स्नातक एमएलसी की तीन सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. इन सीटों के चुनाव नतीजे दो फरवरी को आएंगे. इस चुनाव में जीत के लिए बीजेपी के साथ ही सपा भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. ये चुनाव सपा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. सूबे के उच्च सदन विधान परिषद में सपा के अभी नौ सदस्य हैं.

विधान परिषद में विरोधी दल के नेता के लिए 10 सदस्यों का होना जरूरी है. सपा जरूरी आंकड़े से अभी एक सीट पीछे हैं. सपा की कोशिश है कि किसी भी हालत में उच्च सदन में नेता विपक्ष का पद प्राप्त करने के जरूरी आंकड़े तक पहुंचा जाए. सपा, एमएलसी की पांच सीटों के लिए चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतकर उच्च सदन में अपनी स्थिति सुधारना चाहती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »