प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया था यूपी का कपल, ईरान युद्ध के चलते फंसे, बुर्ज खलीफा के पास होटल में 'कैद'

ईरान युद्ध की आहट के बीच उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक परिवार दुबई में फंस गया है. प्री-वेडिंग शूट के लिए गए इन लोगों की आज वतन वापसी होनी थी, लेकिन बिगड़ते हालात और उड़ानों पर असर के कारण ये लोग बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में कैद होकर रह गए हैं.

Advertisement
वीडियो कॉल पर हुई दुबई में फंसे परिवार से बात (Photo- ITG)  वीडियो कॉल पर हुई दुबई में फंसे परिवार से बात (Photo- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले पांच लोग वर्तमान में दुबई के एक होटल में फंसे हुए हैं. होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की अप्रैल में शादी होनी है, जिसके प्री-वेडिंग शूट के लिए प्रिंस, उनका छोटा भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी चार दिन पहले दुबई गए थे. 2 मार्च को उनकी भारत वापसी का टिकट था, लेकिन ईरान युद्ध छिड़ने की वजह से पैदा हुए हालातों ने उनकी घर वापसी रोक दी है. यह परिवार बुर्ज खलीफा के पास ठहरा हुआ है और सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहा है.

Advertisement

खुशियों के बीच युद्ध का साया

प्रिंस और उनका परिवार शादी की तैयारियों के बीच बेहद उत्साहित होकर दुबई पहुंचा था. बुर्ज खलीफा जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट चल रहा था, तभी अचानक युद्ध की स्थिति पैदा हो गई. 

अब आलम यह है कि जो परिवार अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देख रहा था, वह होटल के कमरे में सुरक्षित वापसी की दुआ मांग रहा है. हालांकि, परिजनों की आपस में वीडियो कॉल के जरिए बात हो रही है, लेकिन बातचीत में बच्चों के चेहरे पर घर न लौट पाने की चिंता और डर साफ नजर आ रहा है.

परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

चंदौली में बैठे पिता अजय जैन अपने बच्चों की सलामती को लेकर बेहद परेशान हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों को आज ही भारत लौटना था, लेकिन अब वे वहां फंस गए हैं. अजय जैन ने भारत सरकार से अपील की है कि वह तत्काल हस्तक्षेप करे. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के साथ-साथ दुबई और अन्य जगहों पर फंसे तमाम भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए. घर पर शादी की खुशियों का माहौल अब चिंता में बदल गया है और पूरा परिवार सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement