यूपी में मुकेश सहनी की नजरबंदी 12 घंटे और बढ़ी: अब 30 जून की रात 12 बजे तक हाउस अरेस्ट रहेंगे VIP चीफ

बस्ती दौरे के बाद शाहजहांपुर जाने की तैयारी कर रहे मुकेश सहनी को यूपी पुलिस ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है. पहले यह नजरबंदी मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक थी, जिसे अब पुलिस ने और 12 घंटे बढ़ाते हुए रात 12 बजे तक कर दिया है.

Advertisement
अयोध्या में अजय राय तो लखनऊ में मुकेश सहनी नजरबंद.(Photo:ITG) अयोध्या में अजय राय तो लखनऊ में मुकेश सहनी नजरबंद.(Photo:ITG)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक बार फिर नोटिस थमाया गया है. अब समय सीमा को 12 घंटे बढ़ाते हुए 30 जून की रात 12 बजे तक घर में नजरबंद कर दिया गया है.

मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक द्वारा नोटिस देकर उनके आवास से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि उनके शाहजहांपुर भ्रमण से राजनीतिक एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है. उन्होंने कहा कि बिना किसी अपराध और बिना किसी कानून का उल्लंघन किए केवल जनता के बीच जाने से रोकना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पहले 12 बजे दिन तक ही उन्हें घर में नजरबंद किया गया था और अब इसकी सीमा और 12 घंटे बढ़ा दी गयी है. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार जनता के मुद्दों और विपक्ष की आवाज से घबराई हुई है.

लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि को लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने का अधिकार है, लेकिन सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर इस अधिकार को कुचलने का प्रयास कर रही है.

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद, मछुआरा और वंचित समाज की आवाज को किसी नोटिस या नजरबंदी से दबाया नहीं जा सकता. वीआईपी का संघर्ष सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने वालों को समय आने पर जवाब मिलेगा. देखें VIDEO:- 

Advertisement

उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी तथा जनता के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी.

अयोध्या में अजय राय नजर बंद हैं, तो लखनऊ में VIP पार्टी के अध्यक्ष सहनी

मुकेश सहनी को कल ही यूपी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था. दरअसल मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उन सहनी परिवारों में जा रहे हैं, जहां किसी के साथ कोई ज़्यादती की खबर आती है. मुकेश सहनी बस्ती के बाद शाहजहांपुर जाने वाले थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें लखनऊ में उनके घर में ही रोक दिया है. मंगलवार को 12 बजे दिन तक उन्हें घर में रोक रखा था लेकिन अब घर में नजरबंदी का वक्त और बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »