'अब हमारा कोई नहीं...', पति की मौत के 12 दिन बाद महिला ने की खुदकुशी

उन्नाव में एक महिला ने अपने पति की मौत के 12 दिन बाद सुसाइड कर लिया. मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया था. जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया था.

Advertisement
महिला ने की खुदकुशी. (Photo: Representational ) महिला ने की खुदकुशी. (Photo: Representational )

सूरज सिंह

  • उन्नाव,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

उन्नाव से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने पति की मौत के 12 दिन बाद खुदकुशी कर ली. महिला के कोई बच्चे भी नहीं थे और मां-बाप की भी पहले ही मौत हो चुकी थी. ऐसे में पति की मौत के बाद महिला अकेले हो गई और उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. खुदकुशी से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था. जिसमें उसने अपने अकेलेपन का दर्द बयां किया था.

Advertisement

वीडियो में महिला ने कहा कि था कि हमारा अंतिम संस्कार अच्छे से कर देना हम अपने पति के बिना नहीं जी सकते हैं. मेरा उनमें बहुत प्रेम था. क्योंकि लड़की के तीन सहारे होते हैं. जिनमें पहले मां-बाप, दूसरा पति और तीसरा बच्चा. उनमें से मेरे पास कुछ नहीं है. यह कहकर महिला ने वीडियो बनाया और फंदे से लटक गई. वीडियो वायरल होने के बाद जब पड़ोसी महिला के घर पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिली. जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें: मुंबई: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से परेशान महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कई खुलासे

ये मामला पीड़ी नगर का है. जहां रहने वाली 30 वर्षीय एकता उर्फ आरती ने पति की मौत के बाद सदमे में फंदे से लटकर अपनी जान दे दी. जान देने से पहले उसने एक मिनट 9 सेकंड वीडियो बनाया था. जिसे उसने सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था. वीडियो में उसने अपने अकेलेपन का दर्द बयां किया था. वीडियो में उसने कहा कि हमारा अंतिम संस्कार अच्छे से कर देना. हम अपने पति के बिना नहीं जी सकते हैं. हमारे पति और हमारे में बहुत प्रेम था. अब हमारा कोई नहीं है.

Advertisement

पति की मौत के बाद अकेले हो गई थी महिला

पति की मौत के बाद महिला बिल्कुल अकेली हो गई थी. जानकारी के अनुसार 7 साल पहले महिला की शादी आलोक के साथ हुई थी. पर पति आलोक उर्फ बबलू की 2 मार्च 2026 को यानी 12 दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. तब से लगातार वह गुमसुम रहती थी और बंद कमरे में रहती थी.

पड़ोसी संजीव तिवारी ने बताया कि महिला उसके पड़ोस में रहती थी. उसके पति बबलू की 2 मार्च को मौत हो गई थी. हम लोग हैरान तब हो गए जब उसकी पत्नी का बनाया गया वीडियो उसके स्टेटस पर देखा. उसका कोई नंबर नहीं था. पर जो स्टेट्स पर नंबर था उस पर काल की गई तो नंबर बिजी जा रहा था. महिला को कोई बच्चा भी नहीं था. मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी थी. जिसके चलते वह डिप्रेशन में थी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement