'...कहती थी तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी', बॉयफ्रेंड संग होटल में पकड़ी गई पत्नी की पति ने खोली पोल

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया. आरोपी पत्नी ने पहले से ही पति पर दहेज और मेंटेनेंस का केस कर रखा है.

Advertisement
अलीगढ़ के होटल में पति-पत्नी और 'वो' के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा (Photo- Screengrab) अलीगढ़ के होटल में पति-पत्नी और 'वो' के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा (Photo- Screengrab)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़ ,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक होटल के कमरा नंबर-302 में एक महिला अपने बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई. महिला को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही पकड़ा था. उसने पुलिस को भी बुला लिया था जिसके चलते होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मीडिया से बात करते हुए पति ने आपबीती बयां की. 

Advertisement

पति कहा- 'साढ़े 3 साल पहले मेरी लव मैरिज हुई थी. लड़की खुद मेरे पीछे पड़ी थी. कहती थी कि मुझे तुम्हारा होना है, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी. लेकिन अब वो अपने प्रेमी मृदुल उर्फ निखिल के साथ घूम रही है. मैंने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. मुझे फंसाने के लिए दहेज का केस कर रखा है. जबकि हमने प्रेम विवाह किया था. कोई लेनदेन नहीं हुआ था.' 

आपको बता दें कि अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में सोमवार को आकाश कुमार ने अपनी पत्नी महिमा को उसके प्रेमी मृदुल के साथ एक होटल में रंगे हाथों पकड़ा. साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब आकाश को पत्नी के अफेयर का पता चला. नवंबर से मायके में रह रही महिमा कल अपने प्रेमी के साथ रामघाट रोड स्थित होटल के कमरा नंबर-302 में पहुंची थी. पीछा कर रहे पति ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सभी को थाने ले जाया गया.

Advertisement

पीछा कर पकड़ा पत्नी का 'राज'

आकाश ने बताया कि वह अपनी बहन के रिश्तेदार के यहां अलीगढ़ आया था, तभी उसने पत्नी को मृदुल के साथ देख लिया. वह दोनों का पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गया. आकाश के मुताबिक, शादी के बाद से ही महिमा लगातार मृदुल के संपर्क में थी. मना करने पर वह घर में क्लेश करती थी और झूठी कसमें खाती थी. होटल के कमरे से पुलिस की मौजूदगी में दोनों को बाहर निकाला गया.

दहेज का केस और लव मैरिज का सच

हैरानी की बात यह है कि महिमा ने पति पर 7 लाख रुपये और भारी-भरकम दहेज का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है. आकाश का कहना है कि उनकी लव मैरिज थी और महिमा ने ही शादी के लिए दबाव बनाया था. पति का आरोप है कि पत्नी उसे हमेशा डिप्रेशन में रखती थी और अफेयर की बात से इनकार करती थी, लेकिन इस घटना ने सारा सच सामने ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement