धमाके से थर्राया नोएडा सेक्टर-18, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा के सेक्टर-18 में मल्टीलेवल पार्किंग के पास ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. गर्म तेल गिरने से आग लग गई. घायलों की पहचान विजय कुमार और हर्ष के रूप में हुई है. पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Advertisement
एक की हालत नाजुक. (Photo: Bhupender Chaudhary/ITG) एक की हालत नाजुक. (Photo: Bhupender Chaudhary/ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-18 में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मल्टीलेवल पार्किंग के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि दोनों में से एक की हालत नाजुक है. फायर टीम ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोएडा के निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, 7 घंटे तक बस में बंद रहा UKG का छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना की भयावहता

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी जतिन ने बताया कि तीन लोग ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ. विस्फोट के साथ ट्रांसफार्मर का गर्म तेल सीधे उन लोगों पर गिरा, जिससे उनमें आग लग गई.

रागिनी नामक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, एक व्यक्ति ने तुरंत अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा व्यक्ति पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

सीएफओ ने दी घायलों की जानकारी

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस हादसे में नोएडा सेक्टर-44 के गली नंबर 3 के रहने वाले विजय कुमार पुत्र संतोष कुमार और अशोक नगर (दिल्ली)के रहने वाले हर्ष पुत्र रविकांत ट्रांसफार्मर फटने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को तत्काल पुलिस टीम द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है और अन्य आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement