भतीजे को बचाने नाले में कूदा चाचा, दोनों डूबे... प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार शाम मछली पकड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया. मेंधोली बाजार के पास नाले में 25 वर्षीय लल्ले गहरे पानी में डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए 45 वर्षीय चाचा नन्हे विश्वकर्मा पानी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए.

Advertisement
मछली पकड़ने के दौरान चाचा-भतीजा डूबे. (Photo: Representational ) मछली पकड़ने के दौरान चाचा-भतीजा डूबे. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • प्रतापगढ़,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार शाम मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मेंधोली बाजार के पास एक नाले में मछली पकड़ते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए पानी में कूदे उसके चाचा की भी डूबने से मौत हो गई. पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद चाचा का शव बरामद कर लिया, जबकि भतीजे की तलाश जारी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी 25 वर्षीय लल्ले शनिवार शाम मेंधोली बाजार के पास स्थित नाले में मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. लल्ले को मुसीबत में देखकर उनके चाचा 45 वर्षीय नन्हे विश्वकर्मा उन्हें बचाने के लिए नाले में कूद गए. हालांकि, पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों पानी में डूब गए.

भतीजे की अभी भी है तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया. काफी प्रयास के बाद नन्हे विश्वकर्मा का शव बरामद कर लिया गया. वहीं, लल्ले का कोई पता नहीं चल सका. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे तक लल्ले की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा. अब सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा.

Advertisement

पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. स्थानीय ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस और बचाव दल भतीजे की तलाश में जुटे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »