UP: 200 टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर के जरिए करोड़ों की ठगी, STF ने 3 आरोपियों को पकड़ा

STF ने मिर्जापुर के एक टोल प्लाजा पर छापा मारकर करोड़ों रुपये के टोल टैक्स घोटाले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने खास सॉफ्टवेयर के जरिए NHAI को भारी नुकसान पहुंचाया. इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने एमसीए किया हुआ है और उसे सॉफ्टवेयर बनाने की पूरी जानकारी है.

Advertisement
टोल प्लाजा से करोड़ों की ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार टोल प्लाजा से करोड़ों की ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 23 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

देशभर के 200 से ज्यादा टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को STF की वाराणसी और लखनऊ यूनिट ने गिरफ्तार किया है. मिर्जापुर के लालगंज स्थित अतरैला टोल प्लाजा पर छापा मारकर इन्हें पकड़ा गया. आरोपियों ने NHAI को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है.

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी आलोक कुमार सिंह ने एमसीए किया हुआ है और उसे सॉफ्टवेयर बनाने की पूरी जानकारी है. उसने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया, जिसे टोल प्लाजा के कंप्यूटर सिस्टम में इंस्टॉल कर दिया जाता था. यह सॉफ्टवेयर फास्ट टैग रहित वाहनों से वसूले गए दोगुने टोल शुल्क को NHAI के सिस्टम से अलग कर देता था.

Advertisement

STF के मुताबिक, आरोपियों ने इस सॉफ्टवेयर को 42 टोल प्लाजा पर इंस्टॉल किया था. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उसने यह गबन टोल प्लाजा मालिकों और प्रबंधकों की मिलीभगत से किया. ठगी से हासिल रकम को टोल कर्मियों और अपने साथियों के बीच बांटा जाता था.

गिरफ्तार आरोपियों में आलोक कुमार सिंह (वाराणसी), मनीष मिश्रा (मध्य प्रदेश), और राजीव कुमार मिश्र (प्रयागराज) शामिल हैं. STF ने इनके पास से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, पांच मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है.

आरोपियों पर मिर्जापुर के लालगंज थाने में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है. गिरफ्तार आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वह एमसीए किया है, उसे साफ्टवेयर बनाने की अच्छी जानकारी है। इसके पूर्व में टोल प्लाजा पर काम भी कर चुका है. इसके अलावा रिद्धि-सिद्धि कंपनी के साथ पूर्व में सावंत और सुखांत के साथ काम किया है. 

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा-316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया है. 

अभियुक्त आलोक सिंह द्वारा एनएचएआई सर्वर के अलावा इन टोल प्लाजा पर अलग से साफ्टवेयर इंस्टाल किया था. 

1- हरों टोल प्लाज प्रयागराज उ०प्र०

2- मुंगारी टोल प्लाजा प्रयागजराज उ०प्र०

3- उमापुर टोल प्लाजा प्रयागजराज उ०प्र०

4- अन्दी टोल प्लाजा लोहरा, आजमगढ उ०प्र० (ए०के० सीसी० कम्पनी)

5- बागपत टोल प्लाजा बागपत उ०प्र० (ए०के० सीसी० कम्पनी)

6- फरीदपुर टोल प्लाजा बरेली उ०प्र०

7- पत्नीप्रतापपुर टोल प्लाजा शामली उ०प्र०

8- अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा मीरजापुर उ०प्र०

9- नैनसार टोल प्लाजा गोरखपुर उ०प्र०

10- चिकली टोल प्लाजा मध्यप्रदेश

11- जंगाबानी टोल प्लाजा मध्य प्रदेश

12- मोहतारा टोल प्लाजा मध्य प्रदेश (ए०के० सीसी० कम्पनी)

13- शालीबाडा टोल प्लाजा मध्य प्रदेश।

14- शहडोल टोल प्लाजा मध्य प्रदेश

15- गहरा टोल प्लाजा मध्यप्रदेश

16- फुलैरा टोल प्लाजा जयपुर राजस्थान

17- कादीशहना टोल प्लाजा राजस्थान (ए०के०सीसी० कम्पनी)

18- शाहपुर टोल प्लाजा राजस्थान

19- शाउली टोल प्लाजा राजस्थान कम्पनी एनुवेजन

20- मदनपुर टोल प्लाजा आसाम कम्पनी आरके जैन

21- बालाचेरा टोल प्लाजा आसाम

22- भोजपुरी टोल प्लाजा छत्तीसगढ़ कम्पनी एकेसीसी

23- महराजपुर टोल प्लाजा छत्तीसगढ ।

24- मुदियापारा टोला प्लाजा छत्तीसगढ़।

25- कुम्हारी टोल प्लाजा दूर्ग छ०म० ।

26- वन टोल प्लाजा जम्मू

Advertisement

27- दशरखेड टोल प्लाजा महराष्ट्र

28- खानी बडे टोल प्लाजा बेलबाडी महराष्ट्र

29- मोखा टोल प्लाजा गुजरात कम्पनी एकेसीसी

30-रोहिसा टोल प्लाजा गुजरात कम्पनी एकेसीसी

31- ओखा मण्डी टोल प्लाजा गुजरात

32- कुवाडी टोल प्लाजा गुजरात

33- नवासारी टोल प्लाजा झारखण्ड

34- तुरूप टोल प्लाजा झारखण्ड कम्पनी एकेसीसी

35- तण्ड बलीधा टोल प्लाजा झारखण्ड

36- धुलाल टोल प्लाजा पंजाब

37- जिघा टोल प्लाजा पंजाब कम्पनी एकेसीसी

38- गोबारी टोल प्लाजा पश्चिम बंगाल

39- पश्चिम मदाती टोल प्लाजा पश्चिम बंगाल

40- कदली गढ़ टोल प्लाजा उडीसा

41- सनवारा टोल प्लाजा हिमाचल प्रदेश।

42- जनगाँव टोल प्लाजा तेलंगाना

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement