बिजनौर में तनाव! हिंदू लड़की को भेजा अश्लील मैसेज, विरोध पर दी 'बांग्लादेश बनाने' की धमकी, मुजम्मिल गिरफ्तार

बिजनौर में 22 वर्षीय लड़की को अश्लील मैसेज भेजने और उसके परिवार के सदस्यों को धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

Advertisement
बिजनौर: प्रोटेस्ट करते हिंदू समुदाय के लोग बिजनौर: प्रोटेस्ट करते हिंदू समुदाय के लोग

aajtak.in

  • बिजनौर ,
  • 23 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

यूपी के बिजनौर में 22 वर्षीय लड़की को अश्लील मैसेज भेजने और उसके परिवार के सदस्यों को धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. चांदपुर निवासी लड़की ने 20 अगस्त को अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि आरोपी मुजम्मिल, जो उसका पड़ोसी है, उसे सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज रहा है. जब लड़की के परिवार वालों ने इसका विरोध किया और 19 अगस्त को मुजम्मिल के सामने इस मुद्दे को उठाया, तो उसने भीड़ के साथ उन पर हमला कर दिया. 

Advertisement

आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने "बांग्लादेश जैसी स्थिति" पैदा करने की धमकी दी. यह घटना तब सांप्रदायिक मुद्दे में बदल गई जब उसी मोहल्ले के करीब 20 परिवारों ने उत्पीड़न के खिलाफ विरोध किया और अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' लिख दिया. 

हालांकि, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इन परिवारों ने अपने घरों की दीवारों से 'मकान बिकाऊ' लिखा मिटा दिया. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गुरुवार रात मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया. 

बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि आगे की जांच जारी है. थाना प्रभारी राजेश बैंसला को कर्तव्य में लापरवाही के कारण हटा दिया गया है. इलाके के भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल, शांति-व्यवस्था कायम है. 

कैसे हुआ बवाल?

यह घटना तब शुरू हुई जब पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय का युवक लगातार उसके साथ इंस्टाग्राम पर अश्लील चैटिंग कर रहा है. लड़की ने बताया कि युवक कई दिनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. तंग आकर लड़की ने अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया.

Advertisement

पीड़ित लड़की के परिवार ने इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके चलते 19 अगस्त 2024 की शाम को लगभग 7 बजे युवक ने 300 से 400 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर ली. लड़की के आरोप के अनुसार, इस भीड़ ने साम्प्रदायिक नारे लगाए और धमकी दी कि "हम यहां बांग्लादेश बना देंगे." इस घटना से इलाके में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया. इस हमले में पीड़ित लड़की के परिवारिक भाई, नीरज, प्रियांशू, शेखर, आदित्य और अन्य परिवारों के सदस्य घायल हो गए. हमले के बाद इलाके के कई परिवारों ने अपने घरों की दीवारों पर "यह मकान बिकाऊ है" लिखवा दिया.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया. एसपी ग्रामीण ने कहा कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई चल रही है. प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनके घरों से "यह मकान बिकाऊ है" लिखे संदेश को भी हटवा दिया है. 

बताया जा रहा है कि लड़की के भाई ने आरोपी युवक के मोबाइल आपत्तिजनक वॉइस मैसेज दिया था. जिसके वायरल होने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पुलिस ने इस मामले में भी अभियोग पंजीकृत किया है. 

---- समाप्त ----
(इनपुट- ऋतिक राजपूत)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »