तंत्र विद्या, नोटों की बारिश और बेहोश युवतियां... हैरान कर देगी फरेबी तांत्रिक की ये सनसनीखेज कहानी

ये सनसनीखेज कहानी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है. यहां एक तांत्रिक (Tantrik) महिलाओं और युवतियों को तंत्र विद्या से नोटों की बारिश कराने का झांसा देता था. जब युवतियां उसकी बातों में आ जाती थीं तो वह अकेले में ले जाकर नशीली चीज देकर उन्हें बेहोश कर देता था, फिर उनके साथ रेप करता था.

Advertisement
फरेबी तांत्रिक की कहानी. (Representational image) फरेबी तांत्रिक की कहानी. (Representational image)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 07 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर में ऐसा तांत्रिक (Tantrik) पकड़ा गया है, जो महिलाओं और युवतियों को नोटों की बारिश कराने का लालच देता था. जब युवतियां और महिलाएं उसकी बातों पर यकीन कर लेती थीं, तो तांत्रिक उन्हें एकांत में ले जाकर नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता था. इसी के साथ वह रेप की घटना को अंजाम देता था. इस मामले के बारे में पता चलने पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement

दरअसल, आरोपी तांत्रिक पर 25 हजार का इनाम घोषित था. एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत कर कहा था कि चार महीने पहले कुछ लोगों ने उसे लालच दिया था कि एक तांत्रिक है, जो तंत्र विद्या से नोटों की बारिश करवा सकता है. इसी के साथ उन लोगों ने तांत्रिक से मिलवाया. तांत्रिक ने कहा कि नोटों की बारिश कराने के लिए कुछ काम करने होंगे, जिसके बाद तंत्र क्रिया से धन वर्षा हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: आसमान से नोटों की बारिश का करते थे दावा, पुलिस ने गिरफ्तार किए दो ठग बाबा

पीड़ित महिला तांत्रिक की बातों में आ गई और और तंत्र क्रिया के नाम पर तांत्रिक को साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए. इसके बाद तांत्रिक महिला को मथुरा में एक स्थान पर ले गया, जहां नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और वहां सभी आरोपियों ने उसके साथ रेप किया. 

Advertisement

पीड़िता ने कहा कि जब उसे होश आया तो पूरे मामले का पता चला. आरोपियों ने मुझसे कहा कि मेरे अंदर कुछ कमी है, जिसकी वजह से नोटों की बारिश नहीं हो पाई है. महिला वहां से जैसे तैसे अपने घर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की. एसपी के निर्देश पर तांत्रिक और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की. इसी बीच पुलिस ने आरोपी लूला तांत्रिक को स्कॉर्पियो कार के साथ बिलासपुर रोड से अरेस्ट कर लिया.

पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि आरोपियों ने महिला को लालच दिया था कि वह कुछ पैसे खर्च करे तो धन दोगुना हो जाएगा. इसी को लेकर महिला ने करीब साढ़े 5 लाख रुपये उन व्यक्तियों को दिए थे. मथुरा ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में विवेचना के दौरान एक तांत्रिक का नाम आया, जिस पर ₹25 हजार का इनाम था. उसे गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »