कुमार विश्वास और AAP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें! सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने जारी किया समन

सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया है. यह मामला अमेठी चुनाव प्रचार से जुड़ा है. अदालत ने अगली सुनवाई 15 मई तय की है.

Advertisement
अगली सुनवाई 15 मई को होगी.(File Photo: ITG) अगली सुनवाई 15 मई को होगी.(File Photo: ITG)

नितिन श्रीवास्तव

  • सुल्तानपुर,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित विशेष MP-MLA कोर्ट ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने चर्चित कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है.

Advertisement

अदालत ने 30 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए सभी आरोपियों को तलब किया और मामले की अगली सुनवाई 15 मई के लिए निर्धारित की है. यह मामला विशेष MP-MLA मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: UP के सुल्तानपुर में आंधी-तूफान का कहर... 2 मासूम समेत 7 की मौत, 21 घायल

विशेष शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र के अनुसार, यह केस पहले अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित था, जिसे हाल ही में विशेष MP-MLA कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है.

2014 लोकसभा चुनाव से जुड़ा मामला

दरअसल, यह मामला 6 मई 2014 का है, जब कुमार विश्वास अमेठी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे.

Advertisement

आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन अमेठी कोतवाल मोहम्मद हमीद ने कुमार विश्वास और उनके समर्थकों को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया था, क्योंकि वे वहां के मतदाता नहीं थे. चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले बाहरी व्यक्तियों का निर्वाचन क्षेत्र में रहना प्रतिबंधित होता है.

बताया गया कि इस दौरान नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया था.

आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

आरोप है कि निर्देश के बावजूद कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों ने क्षेत्र नहीं छोड़ा. इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था.

अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी अभियुक्तों को समन जारी करने का आदेश दिया है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं.

अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी, जिसमें सभी आरोपियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement