सिद्धार्थनगर में एक घर के भीतर निकले 30 सांप के बच्चे, दहशत में परिवार, स्नेक कैचर ने डिब्बे में भरकर जंगल में छोड़ा

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले स्थित बर्डपुर ब्लॉक के करीमपुर महापाली गांव में अजय गुप्ता के घर में अचानक सांप के 30 बच्चे निकलने से हड़कंप मच गया. स्नेक कैचर ने एक-एक कर सभी सटोलों को सुरक्षित डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया, हालांकि परिवार अब भी सहमा हुआ है.

Advertisement
रात के अंधेरे में एक-एक कर दिखने लगे सपोले जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद के परिजनों का बयान (Photo- Screengrab) रात के अंधेरे में एक-एक कर दिखने लगे सपोले जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद के परिजनों का बयान (Photo- Screengrab)

अनिल तिवारी

  • सिद्धार्थनगर ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

Uttar Pradesh News: सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित करीमपुर महापाली गांव में मंगलवार रात अजय गुप्ता के घर में अचानक एक के बाद एक सांप के बच्चे निकलने से हड़कंप मच गया.

परिजनों ने स्नेक कैचर को बुलाकर घर के कोने-कोने से खोजवाकर 30 सपोले पकड़वाए. माना जा रहा है कि घर में किसी जगह अंडे फूटने से सपोले बाहर आए. स्नेक कैचर ने सभी सटोलों को डिब्बे में बंद कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.

Advertisement

रात में एक-एक कर दिखने लगे सपोले

मंगलवार रात घर में पहला सपोला दिखने पर परिजनों ने उसे झाड़ू से दबाकर बाहर निकाला. थोड़ी देर बाद एक और सपोला नजर आया. इसके बाद लगातार सांप के बच्चे निकलते रहे. रात होने के कारण मकान मालिक अजय गुप्ता ने परिजनों को घर के उस हिस्से में जाने से पूरी तरह रोक दिया.

स्नेक कैचर ने बचाई जान, जंगल में छोड़ा

सुबह आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंचे और स्नेक कैचर को बुलाया गया. स्नेक कैचर ने बारीकी से खोजकर 30 सपोले पकड़े और डिब्बे में सुरक्षित रखकर जंगल में छोड़ दिया. हालांकि, सपोले किस जगह से बाहर आ रहे थे, उस सटीक स्थान का पता नहीं चल सका. गांव के लोग इस हालत से हैरान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »