पूजा की, मां-पापा से मांगी माफी... घर वापसी के बाद आयुष का पहला Video

आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है. मुस्लिम युवती से शादी के लिए इस्लाम अपनाकर मोहम्मद अली बने आयुष ने अब फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है. आजतक के हाथ लगे वीडियो में वह दाढ़ी और बाल मुंडवाकर घर के मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करते नजर आ रहा है.

Advertisement
अपनी मुस्लिम प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करने वाले शामली के आयुष मलिक ने सनातन धर्म में वापसी की. (Photo: ITG) अपनी मुस्लिम प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल करने वाले शामली के आयुष मलिक ने सनातन धर्म में वापसी की. (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • शामली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:02 PM IST

शामली के करोड़पति दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले में एक नया मोड़ आया है. आयुष मलिक ने मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग के बाद उससे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाकर मोहम्मद अली बन गया था. अब उसने फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है. आजतक के हाथ आयुष का एक वीडियो लगा है, जिसमें वह दाढ़ी–बाल मुंडवाकर पूजा करते हुए नजर आ रहा है.

Advertisement

वीडियो में आयुष अपने घर के मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियों के सामने ​दीया-बाती करते, घंटी बजाते और पूजा करते नजर आ रहा है. पूजा करने के बाद आयुष घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी विडियो में दिखाई दे रहा है. आयुष वीडियो में यह भी कहता है, 'मैं इस्लाम धर्म में चला गया था. मैंने धर्म बदल लिया था. लेकिन मैंने परिवार की परेशानी को देखते हुए अपने मूल धर्म, हिंदू धर्म में वापसी का फैसला किया है. मैं अपने मां और पापा के प्यार की छांव में रहना चाहता हूं. आप दोनों मुझे माफ करना.'

आयुष के पिता देवराज मलिक ने भी कहा कि उनके बेटे ने फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है. देवराज ने अपने बेटे के धर्मपरिवर्तन को लेकर आरोप लगाया था कि चांदनी कुरैशी नाम की लड़की और उसके पिता इस्लाम कुरैशी ने साजिश के तहत आयुष मलिक का ब्रेन वॉश किया था. करोड़ों रुपए की जायदाद हड़पने के मकसद से आयुष को मोहम्मद अली बनाया और परिवार से दूर करने की कोशिश की. 

Advertisement


उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया था. देवराज मलिक की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है. आयुष अपने पिता के दवा के कारोबार में उनकी मदद करता था और उनका मेडिकल स्टोर संभालता रहा था. देवराज मलिक की तहरीर के मुताबिक चांदनी कुरैशी से संपर्क में आने के बाद आयुष बदल गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि चांदनी ने आयुष को प्रेम जाल फंसाकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया. आयुष 2018 में पैर की चोट का इलाज कराने अस्पताल गया था, यहीं उसकी मुलाकात चांदनी से हुई. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. देवराज के मुताबिक, साल 2023 में आयुष को दिल्ली ले जाया गया. वहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. इसके बाद उसका नाम मोहम्मद अली रख दिया गया. धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दाढ़ी बढ़ाने, पांच बार नमाज पढ़ने और कपड़े बदलने जैसे इस्लामी रीति-रिवाज अपनाए. फिलहाल आयुष मलिक की घर वापसी के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »