'मेरे साथ बैठकर पूजा करता है, अब वो मस्जिद नहीं जाता', आयुष की घर वापसी पर बोले पिता

उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है. मुस्लिम प्रेमिका से निकाह के लिए इस्लाम अपनाने वाले आयुष मलिक ने अब दोबारा सनातन धर्म में वापसी कर ली है. पिता देवराज मलिक ने दावा किया कि आयुष अब परिवार के साथ पूजा-पाठ कर रहा है और घर वापसी से पूरा परिवार राहत महसूस कर रहा है.

Advertisement
 आयुष मलिक के सनातन धर्म में वापसी पर पिता देवराज ने कहा कि परिवार ने राहत की सांस ली है. (Photo: ITG) आयुष मलिक के सनातन धर्म में वापसी पर पिता देवराज ने कहा कि परिवार ने राहत की सांस ली है. (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • शामली ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक ने दोबारा सनातन धर्म में वापसी कर ली है. आयुष ने पहले अपनी मुस्लिम प्रेमिका से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था. उसने अपना नाम मोहम्मद अली रखा था. आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने बेटे की सनातन धर्म में वापसी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि आयुष ने घर वापसी कर ली है और अब वह फिर से सनातन धर्म के रीति-रिवाजों का पालन कर रहा है.

Advertisement

देवराज मलिक ने कहा, 'मेरा बेटा अब ठीक है. उसकी घर वापसी से मैं बहुत खुश हूं. मैं भगवान का विशेष रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मेरे परिवार को बचा लिया. आज मैं हनुमान मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने आया हूं.' उन्होंने कहा कि आजतक पर आयुष का इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद कई लोगों ने उनका समर्थन किया. देवराज मलिक ने कहा, 'लोगों ने आयुष से कहा कि उसका कोई ब्रेनवॉश नहीं हुआ है और उसे परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए. मैं सभी सम्मानित नागरिकों और संस्थाओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे बच्चे की घर वापसी में सहयोग किया.'

यह भी पढ़ें: शामली धर्मांतरण केस में नया ट्विस्ट, आयुष मलिक की 'घर वापसी', मोहम्मद अली से फिर बना हिंदू

देवराज मलिक के मुताबिक, आयुष अब उनके साथ पूजा-पाठ कर रहा है. उन्होंने कहा, 'जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वो पूरी तरह सत्य हैं. आयुष मेरे साथ बैठकर पूजा कर रहा है और वह खुश है.' देवराज मलिक ने बेटे की सनातन धर्म में वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरा परिवार अब राहत महसूस कर रहा है. आयुष का एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें वह अपने घर के मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियों के सामने दीया-बाती करता हुआ और घंटी बजाकर पूजा करता हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

आयुष मलिक शामली के एक दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटा है. उसने बी-फार्मा की पढ़ाई की है और परिवार के बिजनेस में मदद करते था. 2018 में आयुष अपने पैर की चोट का इलाज कराने अस्पताल गया था, जहां उसकी मुलाकात चांदनी कुरैशी (जिम ट्रेनर/फिजियोथेरेपिस्ट) नाम की लड़की से हुई. दोनों के बीच यहीं से प्रेम प्रसंग विकसित हुआ. आयुष ने करीब 4 साल पहले चांदनी से निकाह करने के लिए इस्लाम कबूल कर अपना नाम मोहम्मद अली रखा. उसने दाढ़ी भी बढ़ा ली. आयुष के परिवार को इस बारे में फरवरी 2026 में पता लगा.

यह भी पढ़ें: चांदनी कुरैशी से लेकर यूट्यूबर मौलाना तक... ये हैं आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली धर्मांतरण केस के अहम किरदार

आयुष के पिता देवराज मलिक ने पुलिस में तहरीर दी. उन्होंने चांदनी और उसके परिवार पर आयुष का ब्रेनवॉश करने और उसका धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया. देवराज के मुताबिक चांदनी और उसके परिजनों ने आयुष के जरिए उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश रची. आयुष के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश धर्मांतरण रोधी कानून और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं में चांदनी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »