सीमा हैदर ने पी बीड़ी, सचिन ने जड़ा थप्पड़, जानें हैरान कर देने वाला खुलासा

Seema-Sachin Love Story: मकान मालिक गिरेंद्र ने बताया कि सीमा और सचिन की एक बार बहुत ज्यादा लड़ाई हुई थी. क्योंकि सीमा बहुत बीड़ी पीती थी. सीमा ने बताया कि बीडी पीने उसकी लत काफी पुरानी है. इसके बाद सचिन ने सीमा में थप्पड़ भी रसीद कर दिया था.

Advertisement
सीमा हैदर और सचिन मीणा सीमा हैदर और सचिन मीणा

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 14 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं. जब सीमा और सचिन नेपाल के रास्ते भारत में आए तो दोनों रबूपुरा कस्बे में एक किराए के कमरे रहने लगे. बताया जा रहा है कि जब सचिन को यह पता चला कि सीमा को बीड़ी पीने की लत है तो दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई. सचिन के काम पर जाने के बाद सीमा बीड़ी पीती थी. 

Advertisement

बता दें. मई के महीने में जब सचिन और सीमा किराए के मकान में रह रहे थे तो वहां किसी को शक नहीं हुआ कि सीमा पाकिस्तान से आई है. क्योंकि वह ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी. हर किसी को यही लग रहा था दोनों भागकर आए हैं.

सीमा को है पाकिस्तान से बीड़ी पीने की लत

मकान मालिक गिरेंद्र ने बताया कि सीमा और सचिन की एक बार बहुत ज्यादा लड़ाई हुई थी. क्योंकि सीमा बहुत बीड़ी पीती थी. सीमा ने बताया कि बीडी पीने उसकी लत काफी पुरानी है. इसके बाद सचिन ने सीमा में थप्पड़ भी रसीद कर दिया था. फिर हमने सचिन से कहा अगर ऐसे ही लड़ाई करनी है तो कमरा खाली कर दे.

बीड़ी पीने की वजह से सचिन ने सीमा को जड़ा था थप्पड़ 

Advertisement

साथ ही मकान मालिक वीरेंद्र ने बताया कि उनको पता नहीं था कि जिस महिला के साथ वह रह रहा है वह पाकिस्तान की है. जब अखबार में उन्होंने इस खबर को पढ़ा तो वह खुद भी हैरान हो गए. हर कोई सोच रहा था कि इस महिला को सचिन कहीं और से लेकर आया है.

क्योंकि सचिन उसे बताया था कि उसने कोर्ट में एक लड़की से शादी कर ली है. जब सचिन और सीमा फरार हो गए थे तो पुलिस उनके पास आई और कुछ पूछताछ करके चली गई. वह सुबह साढ़े 9 बजे फरार हुए थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »