सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उत्तर प्रदेश

सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. काशी विश्वनाथ, लोधेश्वर महादेव, गोला गोकर्णनाथ और बुद्धेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है

Advertisement
शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. (Photo: ITG) शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. (Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

सावन के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचे. हर-हर महादेव के जयघोष और शिवभक्ति के माहौल ने सनातन परंपरा की आस्था को जीवंत कर दिया. वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में सुबह से अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. वहीं बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में भी अब तक पांच लाख शिवभक्तों ने जल चढ़ाया.

Advertisement

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ मंदिर और लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. इन दोनों मंदिरों में अब तक तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. 

शिवालयों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है. कंधों पर सजी कांवड़ और भोलेनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालु मंदिरों तक पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की.

काशी विश्वनाथ में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ से सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »