दिल्ली की दो प्रमुख यूनिवर्सिटी जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया में विवादित नारों और पोस्टरों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. जामिया के बाद अब जेएनयू की दीवारों पर भी आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है. जेएनयू में 'फ्री उमर खालिद' और 'लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी' जैसे नारे लिखे गए.