संत कबीर नगर में बड़ी वारदात... मामूली विवाद में रेत दिया युवक का गला, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

यूपी के संत कबीर नगर जिले में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. इसको लेकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं.

Advertisement
इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात. (Photo: Representational) इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात. (Photo: Representational)

आलमगीर

  • संतकबीरनगर,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक हत्या की वारदात सामने आई है. यहां बखिरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया, जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.

Advertisement

बखिरा थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद कुमार का एक अन्य युवक नासिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान नासिर ने धारदार हथियार से आनंद कुमार पर हमला कर दिया.

हमला इतना गंभीर था कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. हत्या की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलने के बाद बखिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के सीनियर पुलिस अफसर और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें: पत्नी मायके गई तो पति ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, फिर खुद भी की आत्महत्या, घर में मिले तीन शव

Advertisement

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है.

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर इसे आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »