संभल: गांधी प्रतिमा से लिपटकर रोने वाले सपा नेता की मांग- कांवड़ियों की तरह नमाजियों पर भी हो पुष्पवर्षा

गांधी प्रतिमा पर आंसू बहाकर चर्चा में आए समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने अब एक नई मांग छेड़ दी है। उन्होंने शासन से मांग की है कि ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई जाए। उन्होंने इसके लिए डीआईजी को पत्र भी सौंपा है।

Advertisement
सपा नेता फिरोज खान ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन (Photo- ITG) सपा नेता फिरोज खान ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन (Photo- ITG)

अभिनव माथुर

  • संभल ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

Uttar Pradesh News: संभल के समाजवादी पार्टी नेता फिरोज खान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग उठाई है. उन्होंने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी को पत्र सौंपकर कहा कि जिस तरह सावन में कांवड़ियों पर फूलों की बारिश होती है, उसी तरह एक महीने तक इबादत करने वाले नमाजियों का भी सम्मान होना चाहिए.

Advertisement

फिरोज खान ने प्रस्ताव दिया है कि यदि सरकार अपने खर्च पर यह व्यवस्था नहीं करती है, तो उन्हें निजी खर्च पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति दी जाए. इसके लिए उन्होंने हेलीपैड बनवाने की तैयारी भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- बापू-बापू... आप कहां चले गए, गांधी जी की मूर्ति से लिपटकर रोने वाले वाले सपा नेता का नया VIDEO VIRAL

'सबका साथ, सबका विकास' का दिया हवाला

सपा नेता ने अपनी मांग के पीछे तर्क दिया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं की कदर करते हैं और पुष्पवर्षा में दिलचस्पी रखते हैं. फिरोज खान के अनुसार, नमाजी मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगते हैं, इसलिए भाईचारे का संदेश देने के लिए उन पर भी फूलों की बारिश होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार का नारा 'सबका साथ सबका विकास' है, तो नमाजियों के धर्म का भी इसी तरह सम्मान किया जाना चाहिए. इससे पूर्व उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को भी अवगत कराया था.

Advertisement

डीआईजी का रुख: नहीं होगा कोई गैर-परंपरागत काम

इस अनोखी मांग के बीच मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने संभल दौरे के दौरान अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईद की नमाज पूरी तरह सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कोई भी गैर-परंपरागत काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है और परंपरा के अनुसार ही नमाज संपन्न होगी. बता दें कि फिरोज खान चंदौसी में गांधी प्रतिमा के सामने रोने वाले वीडियो से पहले भी वायरल हो चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement