रामचरितमानस विवादः एक्टिव हुए अखिलेश ने स्वामी प्रसाद को किया तलब, सपा कार्यालय पहुंचे मौर्य

रामचरितमानस विवाद के बीच साधु-संतों के निशाने पर आए स्वामी प्रसाद मौर्य अब सपा में भी मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. मौन को लेकर उठते सवालों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखने के लिए लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे हैं.

Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

रामचरितमानस की चौपाई पर बयान देकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य घिर गए हैं. साधु-संतों से लेकर हिंदू संगठनों, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विवादित बयान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब विवाद बढ़ने के बाद एक्टिव मोड में आते नजर आ रहे हैं. अखिलेश यादव ने रामचरितमानस विवाद के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब किया है. स्वामी प्रसाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपना पक्ष रखने के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे हुए हैं.

Advertisement

सपा कार्यालय में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात चल रही है. सपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर अखिलेश यादव ने उन्हें तलब किया है. बताया जाता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर बयान और उसके बाद भी लगातार बयानबाजी से अखिलेश यादव नाराज हैं.

गौरतलब है कि सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से किनारा कर लिया था. शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बायन से किनारा करते हुए कहा था कि सपा राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है. हालांकि, पूरे विवाद पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुप्पी साधे रखी जिसे लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे थे.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के मौन को सहमति बता दिया था. स्वामी प्रसाद के इस बयान को अखिलेश यादव की उनसे नाराजगी की वजहों में से एक माना जा रहा है. अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि ने अखिलेश यादव की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब किए जाने से कुछ ही समय पहले सवाल उठाए थे.

Advertisement

स्वामी चक्रपाणि ने भी अखिलेश की चुप्पी और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को सहमति करार दिया था. उन्होंने कहा था कि सपा को यूपी की जनता माफ नहीं करेगी. अब विवाद ने तूल पकड़ा, उंगली सीधे अखिलेश यादव की ओर उठने लगी तब सपा एक्शन में आई और स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब कर लिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »