अविनाश ने दोस्तों पर खर्च किए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 19 लाख रुपये

राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ में कथित तौर पर 19 लाख रुपये दोस्तों और परिवार पर खर्च करने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, उसने भाई की शादी में 6 लाख रुपये, दूसरे भाई को 5 लाख रुपये, दोस्त को 2.5 लाख रुपये और एक महंगा मोबाइल दिया, जबकि 3.5 लाख रुपये की कार भी खरीदी. पुलिस बैंक खातों और जमीन की जांच कर रही है तथा रकम की वसूली की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Advertisement
अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कई खुलासे हुए. (Photo: ITG) अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कई खुलासे हुए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • अयोध्या,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने कथित तौर पर गबन की गई रकम में से करीब 19 लाख रुपये अपने दोस्तों और परिवार के लोगों पर खर्च किए.

भाई की शादी पर खर्च, कार खरीदी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक भाई की शादी के खर्च के लिए लगभग 6 लाख रुपये दिए, जबकि दूसरे भाई को करीब 5 लाख रुपये दिए. जांच में यह भी सामने आया कि उसने करीब 3.5 लाख रुपये की एक कार खरीदी थी, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है.

Advertisement

दोस्त को दिए 2.5 लाख रुपये दिए
पुलिस का दावा है कि अविनाश ने अपने एक दोस्त के खाते में करीब 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए और उसे एक महंगा मोबाइल फोन भी उपहार में दिया. इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी अलग-अलग रकम बांटी गई थी, जिसकी जांच जारी है.

जमीन की हो रही जांच
जांच के दौरान पुलिस ने अविनाश शुक्ला के दो भाइयों से भी पूछताछ की है और मामले से जुड़े कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 में उसके भाई अभिषेक शुक्ला के नाम पर खरीदी गई जमीन की भी जांच की जा रही है. साथ ही उन बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है, जिनमें कथित तौर पर गबन की रकम ट्रांसफर की गई थी. पुलिस ने बताया कि जिन लोगों तक यह पैसा पहुंचा है, उनसे रकम की वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Advertisement

20.39 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर बरामद
इस मामले में पुलिस पहले ही अविनाश शुक्ला के कब्जे से 20.39 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, सोने के आभूषण, चांदी के गहने, अन्य कीमती सामान और एक कार बरामद कर चुकी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क तथा धन के लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »