'धर्म-विरोधी लोग...' राम मंदिर चढ़ावा मामले पर मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर बोला हमला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन इस मामले को संवेदनशीलता से देख रहे हैं.

Advertisement
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी. (Photo: ITG) बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • रामपुर,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राम मंदिर चढ़ावा घोटाले को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. एक एजेंसी के मुताबिक उन्होंने राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि "धर्म-विरोधी लोगों" को धार्मिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए.

दरअसल रामपुर के दो दिन के दौरे पर आए नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन इस मामले को संवेदनशीलता से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं और राजनीतिक फायदे के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं.

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक मकसद से दुष्प्रचार और पूर्वाग्रह फैला रहे हैं. उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए. इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए नकवी ने कहा कि यह एक धार्मिक मामला है. ऐसे धर्म-विरोधी लोग इसमें क्यों घुसने की कोशिश कर रहे हैं? 

सपा अध्यक्ष के आरोपों के बाद शुरू हुई थी जांच
इसे धार्मिक मामला ही रहने दें. धर्म-विरोधी लोगों को दखल देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कुछ रिपोर्टों का हवाला देते हुए आरोप लगाने के बाद राम मंदिर दान की रकम की चोरी की जांच शुरू की गई थी.

वहीं मामले में मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अब तक आरोपों का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. माना जा रहा है कि एसआईटी आज अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है. एसआईटी की तरफ से करीब 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »