अतीक के शूटर को मिली जमानत, राजू पाल हत्याकांड में इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

प्रयागराज के चर्चित राजू पाल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए अतीक अहमद के शूटर आबिद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने आपराधिक अपील पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया.

Advertisement
अतीक अहमद: (File Photo: ITG) अतीक अहमद: (File Photo: ITG)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए अतीक के शूटर अभियुक्त आबिद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने आबिद की आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए उसे सशर्त जमानत दी.

Advertisement

अदालत ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद यह आदेश पारित किया. हालांकि, जमानत के साथ अदालत द्वारा कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं, जिनका पालन करना अभियुक्त के लिए अनिवार्य होगा. आपको बता दें कि 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना उस समय प्रदेश की सबसे चर्चित आपराधिक और राजनीतिक घटनाओं में शामिल रही थी. 

फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी पूजा पाल
हमले में राजू पाल के अलावा देवी लाल पाल और संदीप यादव की भी मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस मामले में राजू पाल की पत्नी और वर्तमान विधायक पूजा पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान कई आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें माफिया अतीक अहमद और उसके सहयोगियों का नाम भी शामिल रहा. लंबे समय तक चली सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया के बाद मामले में कई आरोपियों को दोषी ठहराया गया था.

Advertisement

हालांकि हाईकोर्ट द्वारा आबिद को जमानत दिए जाने के फैसले पर पूजा पाल ने असहमति जताई है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद एक बार फिर राजू पाल हत्याकांड चर्चा का विषय बन गया है. राजनीतिक और कानूनी हलकों में भी इस फैसले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर आगे क्या रुख अपनाया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »