Youtube से सीखा नकली नोट छापना, यूपी पुलिस ने दो नाबालिगों समेत तीन को दबोचा, 100-100 रुपये की गड्डी बरामद

यूपी के चंदौली में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. हैरानी की बात यह है कि गिरोह के दो नाबालिग सदस्यों ने गूगल और यूट्यूब के जरिए जाली नोट बनाने का तरीका सीखा था. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अधछपे नोट और प्रिंटर बरामद किए हैं.

Advertisement
चंदौली पुलिस ने पकड़ी जाली नोटों की खेप (Photo- ITG) चंदौली पुलिस ने पकड़ी जाली नोटों की खेप (Photo- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

चंदौली की अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग और एक बालिग अभियुक्त शामिल है. इन लोगों ने अलीनगर थाना क्षेत्र में अपना ठिकाना बना रखा था. 

पुलिस ने मौके से 100-100 रुपये के 55 तैयार जाली नोट और 452 अधछपे नोट बरामद किए हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाबालिग आरोपियों ने इंटरनेट सर्च और वीडियो प्लेटफॉर्म की मदद से नोटों की छपाई की तकनीक सीखी और इस अवैध धंधे को शुरू कर दिया.

Advertisement

गूगल और यूट्यूब बने 'गुरु'

डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है. आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गूगल और यूट्यूब पर उपलब्ध ट्यूटोरियल देखकर नकली नोट छापना सीखा था. इसके बाद उन्होंने प्रिंटर, विशेष पेपर और इंक का इंतजाम कर छपाई शुरू कर दी. वे पिछले काफी समय से इस काम में लगे हुए थे. पुलिस ने इनके पास से नोट छापने के उपकरण और भारी मात्रा में कच्चे माल के साथ प्रिंटर भी जब्त किया है.

सप्लाई चेन की तलाश में पुलिस

पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. इस बात की गहनता से जांच की जा रही है कि इन जाली नोटों को बाजार में कहां और किन माध्यमों से खपाया जा रहा था. पुलिस की टीम उन अन्य साथियों का भी पता लगा रही है जो इस सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं या जिन्हें अब तक नोटों की सप्लाई दी गई है. फिलहाल, सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल और बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement